By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: पूंजीपथरा पुलिस ने NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
सनसनी

पूंजीपथरा पुलिस ने NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा

Shabdmail News
Last updated: June 8, 2026 4:18 pm
Shabdmail News
Published: June 8, 2026
Share
SHARE

रोशन यादव शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

प्लांट के जेसीबी ऑपरेटर, लोडर चालक ने ट्रेलर चालक और अन्य आरोपियों की मिलीभगत से दिया गया चोरी को अंजाम

Contents
  • रोशन यादव शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़
  •  ऐसे रची गई थी लाखों की चोरी की साजिश
  • गिरफ्तार आरोपी :- 1. नंदकिशोर विश्वकर्मा पिता बिहारी विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेहदा, थाना लावालंग, जिला चतरा (झारखंड), हाल मुकाम पूंजीपथरा 2. राजेश कुमार पटेल पिता ओमप्रकाश पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी बगबुड़ा, थाना पूंजीपथरा। 3. करन श्रीवास पिता लालाराम श्रीवास, उम्र 22 वर्ष, निवासी गेरवानी, थाना पूंजीपथरा 4. दीपक कुमार कश्यप पिता राजकुमार कश्यप, उम्र 24 वर्ष, निवासी रूगदा, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम गेरवानी। 5. बृज कुमार खटकर पिता सुरीतराम खटकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्वालिनडीह, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, हाल मुकाम गेरवानी।
  • जब्त मशरूका :- 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप – कीमत 1,08,000 रुपये ईको वाहन CG 13 BH 7556 – कीमत 8,00,000 रुपये कुल बरामदगी : 9,08,000 रुपये

300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप एवं ईको वाहन सहित 9.08 लाख रुपये का मशरूका बरामद

संगठित अपराध की धारा 112(2) बीएनएस जोड़ी गई, 5 आरोपी गिरफ्तार

चोरी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी संगठित अपराधों में शामिल आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी : एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

रायगढ़, 08 जून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने एनआरवीएस स्टील लिमिटेड प्लांट से लाखों रुपये मूल्य के एस.एस. स्क्रैप पाइप की चोरी के मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर कंपनी के भीतर रखे स्क्रैप पाइप को चोरी कर बाहर निकालने और बेचने की साजिश रची थी।

 प्लांट के भीतर से 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप की हुई थी चोरी

एनआरवीएस स्टील लिमिटेड, पूंजीपथरा के प्रबंधक पवन अग्रवाल द्वारा दिनांक 06 जून 2026 की रात्रि थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्लांट के स्क्रैप यार्ड की जांच के दौरान लगभग 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 08 हजार रुपये है, चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 सक्रिय सूचनातंत्र से खुला चोरी का राज

थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्लांट कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान थाना प्रभारी के सक्रिय सूचनातंत्र मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गया एस.एस. पाइप जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है और कुछ लोग उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने एनआरवीएस स्टील प्लांट के पीछे क्षेत्र में घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में सभी आरोपियों ने संगठित होकर चोरी करना स्वीकार किया।

 ऐसे रची गई थी लाखों की चोरी की साजिश

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कंपनी के किल्न से निकाले गए खराब एस.एस. पाइप को फ्लाई ऐश (डस्ट) के भीतर छिपाकर प्लांट से बाहर निकालने की योजना बनाई गई थी।

योजना के तहत आरोपी बृज कुमार खटकर (प्लांट जेसीबी आपरेटर) ने जेसीबी के माध्यम से स्क्रैप पाइप को फ्लाई ऐश में दबाया। इसके बाद प्लांट के लोडर चालक दीपक कुमार कश्यप ने पाइप को ट्रेलर क्रमांक CG 13 D 6980 में लोड किया और उसके ऊपर फ्लाई ऐश भर दी। ट्रेलर चालक नंदकिशोर विश्वकर्मा चोरी के माल को प्लांट से बाहर निकालकर गेरवानी क्षेत्र में ले गया, जहां पाइप को छिपाकर रखा गया।

बाद में आरोपी करन श्रीवास की ईको वाहन क्रमांक CG 13 BH 7556 में आरोपी राजेश पटेल के साथ मिलकर पाइप को लोड कर तराईमाल जंगल में छिपा दिया गया था। आरोपियों की समय मिलने पर चोरी के माल को बेचकर रकम आपस में बांटने वाले थे।

 चोरी का माल और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तराईमाल जंगल से 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप तथा परिवहन में प्रयुक्त ईको वाहन CG 13 BH 7556 बरामद किया।

बरामद मशरूका — 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप कीमत 1,08,000 रुपये, ईको वाहन CG 13 BH 7556 कीमत 8,00,000 रुपये, कुल बरामदगी मूल्य 9,08,000 रुपये है।

संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई

विवेचना में आरोपियों द्वारा पूर्व योजना बनाकर संगठित रूप से अपराध कारित करना पाए जाने पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) (संगठित अपराध) भी जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की तथा आरक्षक विनोद शर्मा, ओम प्रकाश तिवारी एवं सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“औद्योगिक इकाइयों में चोरी, गबन और अंदरूनी मिलीभगत से अपराध करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संगठित अपराध में शामिल व्यक्ति को चिन्हित कर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

गिरफ्तार आरोपी :-
1. नंदकिशोर विश्वकर्मा पिता बिहारी विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेहदा, थाना लावालंग, जिला चतरा (झारखंड), हाल मुकाम पूंजीपथरा
2. राजेश कुमार पटेल पिता ओमप्रकाश पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी बगबुड़ा, थाना पूंजीपथरा।
3. करन श्रीवास पिता लालाराम श्रीवास, उम्र 22 वर्ष, निवासी गेरवानी, थाना पूंजीपथरा
4. दीपक कुमार कश्यप पिता राजकुमार कश्यप, उम्र 24 वर्ष, निवासी रूगदा, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम गेरवानी।
5. बृज कुमार खटकर पिता सुरीतराम खटकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्वालिनडीह, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, हाल मुकाम गेरवानी।

जब्त मशरूका :-
300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप – कीमत 1,08,000 रुपये
ईको वाहन CG 13 BH 7556 – कीमत 8,00,000 रुपये
कुल बरामदगी : 9,08,000 रुपये

रांची से आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश : 7 लोग थे सवार
ईरान अमेरिका के तनाव में बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच पीएम मोदी की बड़ी चेतावनी, बोले— “पेट्रोल-डीजल और गैस का करें समझदारी से इस्तेमाल”
प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट से आने वाले संकट से बचने के लिए देशवासियों से की अपील
“टाईगर लौट के जाएगा फिर शिकार करेगा” — जेल जाने से पहले सोनू खान का धमाकेदार स्टेटस वायरल!
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

छत्तीसगढ़ जन जागरण सेवा संस्थान ने कलेक्टर-एसडीएम के सामने रखीं मांगें

Shabdmail News
Shabdmail News
May 20, 2026
पश्चिम बंगाल में अब तक का यादगार शपथग्रहण समारोह
आज के समय में किडनी स्टोन (गुर्दे की पथरी) एक आम
निजी भूमि में फ्लाईएश डंपिंग, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने गलत खसरा न. दर्शाकर शासकीय भूमि बता कर की शिकायत
लैलूंगा में खुलेआम बिक रहा शुवर का मांस! हर शनिवार-रविवार मेन रोड पर सज रही दुकान, प्रशासन बेखबर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: पूंजीपथरा पुलिस ने NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?