जितेन्द्र सिंह जीतू
आगरा मंडल प्रभारी
शब्द मेल समाचार
मैनपुरी, 7 अगस्त 2026। शुक्रवार की सुबह रिजर्व पुलिस लाइन मैनपुरी में पुलिसकर्मियों की शुक्रवार परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों की फिटनेस, अनुशासन एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया।पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। इसके बाद अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान UP-112, यातायात कार्यालय, शस्त्रागार और परिवहन शाखा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
फिट पुलिस, बेहतर कानून-व्यवस्था और मजबूत अनुशासन—इसी दिशा में मैनपुरी पुलिस लगातार सक्रिय है।

