जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी: शब्द मेल समाचार
इटावा-शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में परम पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज जी ससंघ का चातुर्मास प्रवास श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जारी है। शनिवार को श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न हुई। इसके बाद आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज जी के चित्र पर चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। धर्मसभा में मुनि श्री ने धर्म, संयम एवं सदाचार का संदेश दिया।
इसी अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार ने अपने जन्मदिन पर मुनि श्री से विशेष मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर एवं तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। जन्मदिन पर उनके मोबाइल पर सैकड़ों शुभकामना संदेश प्राप्त हुए।
केके काटकर आनंद अग्रवाल, विवेक जैन, मोहित अग्रवाल, राहुल जैन, पूरन जैन, लवली जैन, बंटी बनारस, दिलीप जैन, रीतेश जैन, कल्लू जैन, सुंदर सागर लोकसभा के सभी पदाधिकारियों सहित समाज के अनेक लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं समाचार पत्र विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष विमल जैन तथा पत्रकार चौ. अभिनंदन जैन (नंदू) ने उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संजू जैन ठेकेदार ने बताया कि रविवार, 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे परम पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज जी ससंघ के सानिध्य में चातुर्मास कलश स्थापना समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की।

