By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
सनसनी

पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त

Shabdmail News
Last updated: July 1, 2026 3:38 pm
Shabdmail News
Published: July 1, 2026
Share
SHARE

रोशन यादव शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

चोरी गई बजाज पल्सर बरामद और चोरी में प्रयुक्त दूसरी पल्सर बाइक भी पुलिस ने किया जब्त

चोरी के इरादे से अपनी बाइक लेकर निकला, पेट्रोल खत्म होने पर दूसरी बाइक चुराकर हुआ फरार

 संदिग्ध हालत में घूमते मिले आरोपी से पूछताछ में खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी वाहन चोरी में गया जेल

30 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस को 26 जून को पूंजीपथरा से चोरी हुई पल्सर बाइक में आरोपित को चोरी की बाइम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ ही चोरी की वारदात में प्रयुक्त दूसरी पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

घर की परछी से चोरी हुई थी पल्सर बाइक
जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशीष कुमार बान्डेकर निवासी पूंजीपथरा ने 27 जून 2026 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी नई बजाज पल्सर 125 (क्रमांक CG-13-BD-2757) को 26 जून की रात घर की परछी में खड़ी किया था। अगले दिन सुबह उठने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

संदिग्ध युवक से पूछताछ में खुला चोरी का राज

माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान महुआ चौक, तुमीडीह के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता मिला। पूछताछ में वह अपना सही परिचय नहीं दे सका। थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राम सिदार बताया और बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के इरादे से अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (CG-13-AY-7026) से पूंजीपथरा आया था, लेकिन रास्ते में पेट्रोल समाप्त हो जाने पर उसने अपनी बाइक को रायगढ़ आयरन प्लांट के पास झाड़ियों में छिपा दिया। इसके बाद वह पूंजीपथरा बस्ती पहुंचा और एक मकान की परछी में खड़ी बजाज पल्सर चोरी कर अपने घर ले जाकर छिपा दी।

दोनों मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके घर से चोरी गई बजाज पल्सर (CG-13-BD-2757) बरामद की तथा वारदात में प्रयुक्त उसकी पल्सर मोटरसाइकिल (CG-13-AY-7026) भी रायगढ़ आयरन प्लांट के पास झाड़ियों से जब्त की। मामले में कुल 2 लाख की संपत्ति जब्त की गई है, आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी राम सिदार पिता स्व. मोहन सिदार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम चिराईपानी, थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैंकरा, आरक्षक विक्रम कुजूर, नरेन्द्र पैंकरा, विक्रांत भगत, हेम सागर पटेल एवं कीर्तन यादव की सराहनीय भूमिका रही।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश —

“वाहन चोरी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। आमजन से अपील है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

दारू दुकान या अवैध सप्लाई का अड्डा? लैलूंगा के शराब ठेके पर गंभीर सवाल, गांव-गांव पहुंच रही अंग्रेजी शराब!
गौमाता हत्याकांड पर फूटा हिंदू संगठन का आक्रोश! पूरी रात डटे रहे धर्म योद्धा, न्याय मिलने तक संघर्ष का ऐलान”
मैनपुरी में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: विदाई के 24 घंटे बाद करंट से पिता की मौत
तातीयागंज: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक और बेजुबान की जानकरंट की चपेट में आने से गाय की मौत
थमता नजर आ रहा है ईरान अमेरिका विवाद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
नवीनीकरण

प्रधानमंत्री के बड़े ऐलान : विकास योजनाओं को लेकर देशभर में तेज़ हुई गतिविधियां

Shabdmail News
Shabdmail News
May 17, 2026
सुवेंदु अधिकारी के कई कड़े फैसले पश्चिम बंगाल के तेजी से बदलते हालात
समाधान शिविर बना सहारा : दिव्यांग तुलेश्वरी को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
मानसून की एंट्री के साथ एल नीनो का खतरा: क्या इस बार कम होगी बारिश? किसानों से लेकर अर्थव्यवस्था तक बढ़ी चिंता
कानपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: प्रशिक्षु महिला पायलट विमान के घूमते प्रोपेलर की चपेट में आई, डीजीसीए ने शुरू की उच्चस्तरीय जांच
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?