300 से अधिक चांदी के आभूषण, मोबाइल और लोहे की रॉड बरामद सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से अरौल पुलिस ने खोला चोरी का राज
अरौल/बिल्हौर। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर अरौल पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए 300 से अधिक चांदी के आभूषण, एक सैमसंग मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना अरौल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0157/2026, धारा 305A/331(4)/324(2) बीएनएस की विवेचना के दौरान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से महत्वपूर्ण सुराग मिले। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सिधौली ठेके से करीब 50 मीटर आगे, ग्राम सिधौली, चौकी मकनपुर क्षेत्र से आरोपितों को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि बरामद चांदी के आभूषणों में पायल के गुच्छे, मुंदरी, चंद्रमा, ताबीज, जंतर, पायल, अंगूठियां, महिला अंगूठियां, हार, सिक्के, तोड़न, बिछिया तथा पेंच व चेन में लगे कुंडल आदि शामिल हैं। इसके अलावा एक जंग लगी लोहे की रॉड और सैमसंग मोबाइल भी बरामद हुआ है।
ये हुए गिरफ्तार
मोहम्मद शरीफ उर्फ छोटू पुत्र मोहम्मद आयूब, निवासी ग्राम उसरी, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 20 वर्ष।
फहीम पुत्र शरीफ, निवासी ग्राम उसरी, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 20 वर्ष।
एक बाल अपचारी, निवासी ग्राम करियावर सवा निवादा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 15 वर्ष, को संरक्षण में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी के आधार पर पूर्व में पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
पुलिस टीम: थानाध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विशाल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक धनंजय यादव, उपनिरीक्षक सचिन, उपनिरीक्षक दीपक, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, उपनिरीक्षक हेमंत सहित पुलिसकर्मी कार्रवाई में शामिल रहे। सर्विलांस/स्वाट टीम ने भी साक्ष्य जुटाने में सहयोग किया।

