By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: पानी लगाने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गला दबाकर मारने का प्रयास
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

पानी लगाने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गला दबाकर मारने का प्रयास

Shabdmail News
Last updated: May 22, 2026 12:24 pm
Shabdmail News
Published: May 22, 2026
Share
SHARE

गगनेश तिवारी : ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

कानपुर देहात। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही पिता-पुत्र पर गला दबाकर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी पुनीत अपने खेत में धान की पौध तैयार करने के लिए बीज बोए हुए था। वह बंबा से अपने खेत की ओर पानी ले जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दिलीप और उसका पुत्र आकाश फावड़ा और लाठी लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों ने पहले अपने खेत में पानी लगाने की बात कहते हुए विवाद शुरू कर दिया।

पीड़ित पुनीत का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगे। इस दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में उनका भय बना रहता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी दिलीप पर करीब छह-सात वर्ष पूर्व अपनी ससुराल में हुए हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है और वह वर्तमान में जमानत पर बाहर है।

थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

रहस्यमय परिस्थितियों में किशोरी की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
निचली गंगा नहर में गिरी ऑल्टो कार, सवार साधुओं की टोली तैर कर फरार *
सीडीओ के आदेश के बाद हरकत में आया प्रशासन, बारांडा ग्राम पंचायत में 4.16 लाख के गबन पर पांच के खिलाफ मुकदमा
“पुलिस खड़ी रही… और चाट व्यापारी पर बरसते रहे डंडे?” वायरल वीडियो के बाद उठे बड़े सवाल
नशे में गंगा में दो बार लगाई छलांग, साहसी नाविक ने बचाई युवक की जान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब पर घरघोड़ा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Shabdmail News
Shabdmail News
May 30, 2026
विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान
कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक
अवैध शराब के खिलाफ बिल्हौर पुलिस की कार्रवाई, 17 पेटी देशी शराब बरामद
प्रधानमंत्री के बड़े ऐलान : विकास योजनाओं को लेकर देशभर में तेज़ हुई गतिविधियां
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: पानी लगाने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गला दबाकर मारने का प्रयास
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?