By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: कानपुर: कर्नलगंज बाज़िरिया में मौत का गर्त बना ज़मीन पर गिरा ट्रांसफार्मर, दावों के ‘ताजमहल’ के बीच जमीनी हकीकत ‘बदहाल’
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेशसनसनी

कानपुर: कर्नलगंज बाज़िरिया में मौत का गर्त बना ज़मीन पर गिरा ट्रांसफार्मर, दावों के ‘ताजमहल’ के बीच जमीनी हकीकत ‘बदहाल’

Shabdmail News
Last updated: August 5, 2026 4:48 pm
Shabdmail News
Published: August 5, 2026
Share
SHARE

आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार

उत्तर प्रदेश।कानपुर नगर। स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े मंचों से नेताओं के भाषणों में भले ही विकास की ऐसी ‘नहरें’ बहती दिखती हों जैसे कानपुर को ‘ताजमहल’ से भी खूबसूरत बना दिया गया हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट और बेहद खौफनाक है। ताजा और हैरान करने वाला मामला कर्नलगंज के बाज़िरिया क्षेत्र का है, जहाँ एक बिजली का भारी-भरकम ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जमीन पर गिरा पड़ा है और उसकी सुरक्षा के लिए बनी दीवारें पूरी तरह ढह (लूट) चुकी हैं।

घनी आबादी और पार्क के पास ‘मौत का जाल
‘यह पूरा इलाका बेहद घनी आबादी वाला क्षेत्र है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इस गिरे हुए ट्रांसफार्मर के ठीक पीछे एक सार्वजनिक पार्क है। इस रास्ते से स्थानीय निवासियों, महिलाओं और छोटे बच्चों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। वर्तमान में बारिश का मौसम चल रहा है, जिससे हर तरफ जलभराव और नमी का माहौल है। ऐसे में जमीन पर खुले पड़े इस ट्रांसफार्मर से कभी भी पूरे इलाके में करंट दौड़ सकता है, जो किसी बड़े मानवीय हादसे को न्योता दे रहा है।

पहले भी करंट से मर चुकी है बकरीस्
थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की इस घोर लापरवाही के चलते पूर्व में यहाँ करंट की चपेट में आने से एक बकरी के बच्चे (मेमने) की मौत भी हो चुकी है। इस घटना के बाद भी बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। लोग आज भी डर के साए में अपनी जान हथेली पर रखकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।

पार्षद और 1 विधायक… फिर भी जनता बेहाल!
हैरानी की बात यह है कि इस समस्या से घिरे क्षेत्र की सीमा कुल तीन पार्षदों के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आती है, जिसमें वार्ड 110, वार्ड 03, और वार्ड 97 शामिल हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र की कमान सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी के हाथों में है। चुनाव के समय जनता के बीच आकर बड़े-बड़े वादे करने वाले ये तमाम जनप्रतिनिधि और नेता यहाँ लगातार आते-जाते रहते हैं। लेकिन इस जानलेवा पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक कराने की सुध आज तक किसी ने नहीं ली।

जनता का बढ़ता आक्रोश
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि मंचों पर खड़े होकर विकास का ढिंढोरा पीटने वाले राजनेताओं का असली चेहरा कर्नलगंज बाज़िरिया में आकर देखा जा सकता है। कागजों और भाषणों का विकास जमीन पर आकर दम तोड़ चुका है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बारिश के मौसम में इस खुले ट्रांसफार्मर की वजह से किसी व्यक्ति या बच्चे के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय पार्षदों, क्षेत्रीय विधायक और केस्को (KESCO) प्रशासन की होगी।

खेत तालाबों में मछली और मोती पालन से बढ़ाएं किसानों की आमदनी : डीएम
चेकिंग के दौरान हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने की कार्रवाई
एनएचएआई के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान, हादसों का खतरा कम करने की कवायद
दो वारंटी आरोपी शिवराजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े, न्यायालय में किया गया पेश
पति पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
अंदरूनी सूत्र

प्रधानमंत्री की प्रमुख सरकारी योजनाएं

Shabdmail News
Shabdmail News
April 10, 2026
इंडोनेशिया दौरे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित, रक्षा और UPI सहयोग पर बने नए समझौते”
मध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा है नई औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को रोजगार देने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईरान v/s अमेरिका के बीच फिर से बढ़ सकता है तनाव
स्वस्थ जीवन ही मूल (असली पूंजी)धरोहर: स्वस्थ रहना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: कानपुर: कर्नलगंज बाज़िरिया में मौत का गर्त बना ज़मीन पर गिरा ट्रांसफार्मर, दावों के ‘ताजमहल’ के बीच जमीनी हकीकत ‘बदहाल’
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?