By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: खेत तालाबों में मछली और मोती पालन से बढ़ाएं किसानों की आमदनी : डीएम
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

खेत तालाबों में मछली और मोती पालन से बढ़ाएं किसानों की आमदनी : डीएम

Shabdmail News
Last updated: July 23, 2026 3:53 pm
Shabdmail News
Published: July 23, 2026
Share
SHARE

आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार

15 किसानों को खेत तालाब निर्माण की मंजूरी, भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

कानपुर नगर। किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए खेत तालाबों के बहुउद्देशीय उपयोग पर जोर देते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों से खेत तालाबों में मत्स्य पालन के साथ मोती की खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाया जा सकेगा।

बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, जिला मिशन समिति तथा डब्ल्यूसीडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा के साथ वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

भूमि संरक्षण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने विभिन्न योजनाओं के तहत वर्ष 2025-26 में कराए गए कार्यों, गत बैठक के निर्देशों के अनुपालन तथा आगामी वित्तीय वर्ष की प्रस्तावित कार्ययोजना एवं भौतिक- वित्तीय लक्ष्यों का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यों की समीक्षा के बाद समिति ने वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों को मंजूरी प्रदान की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं के लाभार्थी किसानों को अन्य विभागीय योजनाओं से जोड़ते हुए प्रभावी कन्वर्जेन्स सुनिश्चित किया जाए। सभी परियोजनाओं का शासनादेशों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा में क्रियान्वयन कराया जाए।

बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वर्ष 2026-27 में 15 खेत तालाबों के निर्माण के लिए चयनित लाभार्थी किसानों का अनुमोदन किया गया। प्रत्येक खेत तालाब का मानक आकार 22×20×3 मीटर निर्धारित है। प्रति तालाब 1.05 लाख रुपये की लागत पर 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 52,500 रुपये तक अनुदान का प्रावधान है।

इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत छह परियोजनाओं, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (एसएडीपी) के तहत दो परियोजनाओं तथा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरएडी) के अंतर्गत प्रस्तावित परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी गई। डब्ल्यूसीडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को भी समिति ने मंजूरी प्रदान की।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक विकासखंड से कम से कम दो-दो किसानों को एसएडीपी योजना के तहत ऊसर भूमि सुधार का लाभ दिया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रगतिशील किसान दयाशंकर सचान, देवेंद्र वर्मा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी बैठक में सहभागिता की।

बारिश के बाद महीनों तक जलमग्न रहता एक्सप्रेसवे अंडरपास, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
एनएचएआई के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान, हादसों का खतरा कम करने की कवायद
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसीपी पश्चिम ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
मैनपुरी में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नाले और सरकारी जमीन से हटाए निर्माण
हेलमेट पहनें, गति पर रखें नियंत्रण, तभी सुरक्षित रहेगा जीवन: एनएचएआई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास को लेकर आम जनता को संबोधित किया

Shabdmail News
Shabdmail News
May 14, 2026
सरकार की महिलाओं की लिए योजनाएं, महिलाओं बन रहीं आत्मनिर्भरता
लैलूंगा के SDM का तबादला! रायगढ़ कलेक्टर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राकेश वर्मा संभालेंगे कमान”
सरकारी नौकरी 2026: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
“पुलिस खड़ी रही… और चाट व्यापारी पर बरसते रहे डंडे?” वायरल वीडियो के बाद उठे बड़े सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: खेत तालाबों में मछली और मोती पालन से बढ़ाएं किसानों की आमदनी : डीएम
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?