जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी: :- शब्द मेल समाचार
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्योति रोड पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी नाले और भूमि पर किए गए कथित अवैध पक्के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया। अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी नाले पर कब्जे के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही थी। कई बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
नगर पालिका को ज्योति रोड पर सरकारी नाले और भूमि पर अवैध कब्जे की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

