जनता के दिलों की पहचान बने अरौल थाना प्रभारी जनार्दन सिंह यादव
गगनेश तिवारी शब्द मेल ब्योरो बिल्हौर कानपुर उत्तर प्रदेश
कानपुर के बिल्हौर ब्लॉक अंतर्गत
अरौल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में थाना प्रभारी श्री जनार्दन सिंह यादव का नाम आज लोगों के बीच सम्मान के साथ लिया जा रहा है। अपने शांत स्वभाव, तेजतर्रार कार्यशैली और निष्पक्ष व्यवहार के कारण उन्होंने आम जनता के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है।
यद्यपि मेरा निवास और व्यवसाय बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन जब भी अरौल क्षेत्र की चर्चा होती है तो अधिकांश लोगों की जुबान पर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह यादव की प्रशंसा सुनने को मिलती है। यह किसी भी पुलिस अधिकारी के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है कि जनता उसके कार्यों से संतुष्ट और सुरक्षित महसूस करे।
श्री यादव के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उनमें व्यक्ति को पहचानने की अद्भुत क्षमता है। वह अपराधी मानसिकता को भली-भांति समझते हैं और इसी कारण उनके कार्यकाल में बड़े से बड़ा अपराधी भी अपराध करने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हो जाता है। उनके नेतृत्व में अरौल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों में पुलिस का भय स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के रूप में उन्होंने अपनी कार्यशैली से यह साबित किया है कि यदि पुलिस प्रशासन संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्य करे तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। जनता के प्रति उनका व्यवहार बेहद सरल और सहयोगात्मक बताया जाता है, जिससे आम लोग बिना किसी झिझक अपनी समस्याएं उनके सामने रखते हैं।
आज के समय में जब समाज को ईमानदार और जिम्मेदार अधिकारियों की आवश्यकता है, ऐसे में जनार्दन सिंह यादव जैसे अधिकारी पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता को उनसे न्याय और सुरक्षा की उम्मीद रहती है और वह उन उम्मीदों पर खरे भी उतर रहे हैं।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह सदैव स्वस्थ रहें, अपने कर्तव्यों का निर्वहन इसी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते रहें तथा समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में निरंतर सफल हों। उनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व निश्चित रूप से अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

