जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार
मैनपुरी में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बड़ा एक्शन लिया। सुबह करीब 10:10 बजे जूम मीटिंग के जरिए अधिकारियों की उपस्थिति जांची गई, जिसमें 18 अधिकारी अपने कार्यालयों से नदारद मिले।
डीएम ने मामले को गंभीर मानते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जांच के दौरान शिक्षा, बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत और पशुपालन विभाग के कई अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। कुछ अधिकारी रास्ते से मोबाइल के जरिए मीटिंग में जुड़े, जबकि कुछ ने क्षेत्र में होने की बात कही।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचें, दोपहर 12 बजे तक जनता की शिकायतें सुनें और उनका निस्तारण करें। भविष्य में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। अब सिर्फ कागजी उपस्थिति नहीं, बल्कि मौके की हकीकत भी रोजाना परखी जाएगी।

