By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, पैर फिसलने से युवक की मौत
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, पैर फिसलने से युवक की मौत

Shabdmail News
Last updated: August 11, 2026 1:27 pm
Shabdmail News
Published: August 11, 2026
Share
SHARE

ससुराल से घर लौट रहा था ऑटो चालक, बिल्हौर स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ट्रेन की चपेट में आया; पिता बोले- बेटा चला गया, अब मेरा इलाज कौन कराएगा

बिल्हौर। बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे युवक का पैर फिसल गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कन्नौज जनपद में मकरंदनगर कुतलूपुर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय शेष कुमार शुक्ला खेती-बाड़ी न होने के कारण ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। शेष के पिता राजेश शुक्ला कैंसर से पीड़ित हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने कहा, “बेटा तो चला गया, अब मेरा इलाज कौन कराएगा और मेरी देखभाल कौन करेगा।”

परिजनों के मुताबिक शेष कुमार रविवार को अपनी ससुराल शिवराजपुर गए थे। सोमवार सुबह वह बर्राजपुर स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर कन्नौज लौट रहे थे। ट्रेन बिल्हौर स्टेशन पर रुकी तो वह किसी कारण से नीचे उतर गए। कुछ देर बाद ट्रेन चलने लगी तो उन्होंने दोबारा चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अलंकार पैलेस के सामने चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक उनका पैर फिसल गया। वह ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शेष कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके परिवार में मां रेखा, पत्नी शिवानी और करीब डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी है। पति और पिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

बिल्हौर में विकास को मिली नई गति: सांसद अशोक रावत व विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने किया जनहितकारी परियोजना का शिलान्यास
गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, डंडों से हमला पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, शिवराजपुर पुलिस ने शुरू की जांच
ऑपरेशन त्रिनेत्र से चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; बाल अपचारी संरक्षण में
किडनी कांड में बड़ा झटका: डॉ. दंपती समेत तीन की जमानत याचिका खारिज
मैनपुरी के लाल DSP जगवीर चौहान राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

प्रधानमंत्री की जन-कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा पूरे देश में

Shabdmail News
Shabdmail News
May 14, 2026
दुनिया में बढ़ा भारत का शैक्षिक सम्मान: IIT दिल्ली बना देश का नंबर-1 संस्थान
राज्य सरकार प्रदेश में रोजगारपरक उद्योगों की स्थापना को कर रही है प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिलहौर: SDM के आदेशों की खुली अवहेलना; एक सप्ताह से ठप पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे ग्रामीण*
तेलंगाना राज्य से जुड़े विषय: स्थापना दिवस से विकास तक, नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता प्रदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, पैर फिसलने से युवक की मौत
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?