By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: पत्रकार पर जानलेवा हमला, धमकी का ऑडियो वायरल
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

पत्रकार पर जानलेवा हमला, धमकी का ऑडियो वायरल

Shabdmail News
Last updated: September 13, 2026 1:57 pm
Shabdmail News
Published: September 13, 2026
Share
SHARE

   समझौते का दबाव बनाने का आरोप, फोन पर कहा मुख्यमंत्री से शिकायत कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता

                       जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार

————————————————————————

एलाऊ। थाना क्षेत्र के गांव एलाऊ में पत्रकार हरिओम चौहान के साथ कथित मारपीट, तमंचा दिखाकर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एलाऊ निवासी पत्रकार हरिओम चौहान पुत्र सर्वेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 सितंबर की शाम करीब 7:47 बजे वह एलाऊ चौराहे स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान धर्मवीर पुत्र झब्बू सिंह और माहकू पुत्र झब्बू सिंह वहां पहुंचे और तमंचा दिखाकर धमकाते हुए गाली-गलौज की। आरोपियों ने कहा कि उसे गांव में नहीं रहने देंगे। रात करीब आठ बजे राजेश चौहान पुत्र सुरेश चौधरी और गोदानी पुत्र झब्बू सिंह दुकान पर पहुंचे। दोनों ने उसके और उसके पिता सर्वेश सिंह के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोप है कि दोनों ने दुकान में घुसकर मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित और उसके पिता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि रात करीब नौ बजे राजीव पुत्र सुरेश सिंह उर्फ चौधरी ने फोन कर धमकी दी। आरोप है कि राजीव ने कहा कि यदि उसके भाई राजेश का नाम एफआईआर में आया तो वह उसे नहीं छोड़ेगा। इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। इसमें राजीव कुमार द्वारा पीड़ित हरिओम को कथित तौर पर धमकी दी जा रही है। वायरल ऑडियो में आरोपी कथित रूप से कह रहा है कि तुम चाहे मुख्यमंत्री को डालो या किसी को डालो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके साथ ही अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पीड़ित को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने की बात सामने आ रही है। पुलिस को घटना से संबंधित ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात भी पीड़ित ने कही है।

पहले भी हुआ था विवाद

हरिओम चौहान ने बताया कि 10 सितंबर को भी एलाऊ चौराहे स्थित उसकी दुकान पर उसके भाई और पिता के साथ सौरभ पुत्र अलकेश, जीतू उर्फ राधे, राजा समेत तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहा था। समझौता न करने पर अगले दिन उसके साथ भी हमला किया गया। पत्रकार के साथ हमले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रेस क्लब मैनपुरी के अध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी और सचिव अतुल सक्सेना के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा पत्रकार एलाऊ थाने पहुंच गए। पत्रकारों की मौजूदगी में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना पुलिस ने दोनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जीतू उर्फ राधे, धर्मवीर और गोदानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आलू किसानों की बर्बादी के खिलाफ हुंकार: बकोठी में गरजा किसान आंदोलन, 7 सितंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान
बिठूर गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पानी भरे गड्ढे में गिरी, महिला की मौत; सात लोग घायल
ट्रांसफार्मर-मोटर चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार
ईद की छुट्टी के कारण टली सेमेस्टर परीक्षा कल से, एलएलबी-बीएएलएलबी के बदले गए पेपर
विषधन: जर्जर सड़क हादसों का बन रही सबब, पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने दी आंदोलन की चेतावनी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
स्थान

रायेसेन किले में आज भी भटकती है रानी की आत्मा रात में भय और अजीब आवाजें का होता है आभास

Shabdmail News
Shabdmail News
May 14, 2026
झारखंड की राजनीति में बढ़ी हलचल: राज्यसभा चुनाव, गठबंधन की रणनीति और विपक्ष की तैयारी
क्रिकेट: आईपीएल 2026 और अंतरराष्ट्रीय हलचल
आखिरी जंग शुरू! IPL 2026 प्लेऑफ में भिड़ेंगी बड़ी टीमें
JEE Advanced 2026 Result: देशभर के छात्रों का इंतजार खत्म, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: पत्रकार पर जानलेवा हमला, धमकी का ऑडियो वायरल
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?