राहुल शर्मा संवाददाता शब्द मेल अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ अलीगढ़-गोंडा रोड स्थित पींजरी पैंठ पर किसानों ने ऑर्गेनिक गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की जा रही वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) के उत्पादन का निरीक्षण किया। किसानों ने उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी लेने के साथ खाद की गुणवत्ता को भी परखा।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट पूरी तरह प्राकृतिक और जैविक खाद है। इसके खेतों में इस्तेमाल से फसलों को बेहतर पोषण मिलने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति में सुधार होता है। उन्होंने बताया कि गोकुल क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रेम सिंह दरोगा द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्मी कंपोस्ट में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश (NPK) के साथ जिंक, आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो फसलों के विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने किसानों से रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने और जैविक खाद के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील की।
चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट के नियमित इस्तेमाल से मिट्टी की संरचना और उर्वरता बनाए रखने में मदद मिल सकती है। साथ ही फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में भी सुधार हो सकता है। उन्होंने इसे फसल के लिए अमृत के समान बताते हुए किसानों से इसके उपयोग की जानकारी लेकर खेतों में अपनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर चौधरी सुग्रीव सिंह, तहसील संरक्षक भाकियू टिकैत, चौधरी कुलदीप सिंह सिकरवार कमांडो, तहसील उपाध्यक्ष भाकियू टिकैत, चौधरी धर्मफल सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह, अरविंद कुमार, उमाशंकर शर्मा, हरिओम सिंह, शिवकुमार चौधरी, सत्यपाल रसिया, प्रदीप, गुमान सिंह, उदयवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, सचिन रामर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, पवन चौधरी, जगवीर सिंह, पं. ललित शर्मा, रामप्रकाश सिंह, राजवीर सिंह, नरेंद्र सिकरवार, चंद्रपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

