जितेन्द्र सिंह जीतू
आगरा मंडल प्रभारी
शब्द मेल समाचार
मैनपुरी। वांछित एवं संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औंछा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के आदेश-निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कुरावली के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना औंछा के प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बनवारीलाल पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था, रोकथाम अपराध, चेकिंग एवं वांछित-वारंटी अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने वारंटी अभियुक्त साहव सिंह पुत्र रघुवर सिंह और जंगाली उर्फ जंगजीत सिंह पुत्र रघुवर सिंह, निवासीगण ग्राम हवेली, थाना औंछा, को संबंधित वाद संख्या 2822/26, अपराध संख्या 124/2020, धारा 434/448 भादवि में उनके निवास से गिरफ्तार किया।
इसके अलावा पुलिस ने सुरेंद्र पुत्र जगदीश निवासी ग्राम देवपुरा, थाना औंछा को संबंधित केस संख्या 2784/2, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना औंछा में गिरफ्तार किया। तीनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक बनवारीलाल, कांस्टेबल 699 अमन तथा कांस्टेबल 150 सुशांत कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

