कन्नौद (देवास), 22 जुलाई 2026। देवास जिले के कन्नौद स्थित शर्मा निवास पर पंडित केशव चौबे का जन्मदिन अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर जन्मोत्सव की खुशियाँ साझा कीं तथा पंडित केशव चौबे के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में पंडित कैलाशजी शर्मा, पंडित महेंद्र चौबे, महेश जी पवार तथा उपस्थित बच्चों ने पुष्प, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद देकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि पंडित केशव चौबे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति करें, यश, सम्मान और सफलता प्राप्त करें तथा सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
पूरे आयोजन का वातावरण स्नेह, अपनत्व और पारिवारिक सौहार्द से ओतप्रोत रहा। उपस्थित सभी अतिथियों ने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए पंडित केशव चौबे के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ अर्पित कीं।
— महेंद्र चौबे
जिला संवाददाता, शब्द मेल समाचार
देवास जिले के कन्नौद में पंडित केशव चौबे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Leave a Comment

