By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: तमशाहा अंडरपास से पकड़ा नकदी चोरी का वांछित आरोपी
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडसनसनी

तमशाहा अंडरपास से पकड़ा नकदी चोरी का वांछित आरोपी

Shabdmail News
Last updated: August 12, 2026 2:24 pm
Shabdmail News
Published: August 12, 2026
Share
SHARE

चौबेपुर पुलिस ने 2500 रुपये किए बरामद, पूछताछ के बाद भेजा जेल

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

कानपुर। चौबेपुर थाना पुलिस ने नकदी चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 2500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश गौतम पुत्र रामबली, निवासी मोहल्ला हकीमनगर, कस्बा व थाना चौबेपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को तमशाहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौबेपुर पुलिस टीम बुधवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी की घटना में वांछित आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के 2500 रुपये बरामद हुए।

थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र गिरी, उपनिरीक्षक अंकित मिश्रा और आरक्षी अभिषेक तोमर शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त एवं संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है।

नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया ₹10,000 का इनाम
सावधान! पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई
बिलहौर: SDM के आदेशों की खुली अवहेलना; एक सप्ताह से ठप पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे ग्रामीण*
बेर्राखानपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित, मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को अधिकारों व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बच्चा चोरी की कोशिश नाकाम, शातिर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorizedटैकनोलजीनवीनीकरण

युवा कैसे बनाएं अपना करियर: सही दिशा, सही निर्णय और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी

Shabdmail News
Shabdmail News
July 26, 2026
लैलूंगा के SDM का तबादला! रायगढ़ कलेक्टर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राकेश वर्मा संभालेंगे कमान”
तेलंगाना राज्य से जुड़े विषय: स्थापना दिवस से विकास तक, नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता प्रदेश
राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा
सिद्धनाथ मंदिर परिसर की साफ सफाईएवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: तमशाहा अंडरपास से पकड़ा नकदी चोरी का वांछित आरोपी
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?