जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार
कुरावली। कस्बे में स्थानांतरण के उपरांत क्राइम इंस्पेक्टर विकास कुमार एवं हेड कांस्टेबल दीपू सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्राइम इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल दीपू सिंह ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिस व्यवस्था के माध्यम से जनता का विश्वास जीता। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान माहौल भावुक रहा और सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली लंबे समय तक प्रेरणा देती रहेगी।

