जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार
मैनपुरी। लखनऊ में कोचिंग सेंटर से जुड़े हादसे के बाद जनपद में प्रशासन और पुलिस ने शिक्षण संस्थानों एवं लाइब्रेरी संचालनों की जांच का अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शहर स्थित Aimers Library का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया।
कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ सिटी अशोक कुमार तथा शहर कोतवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संस्थान के संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जिसमें आवश्यक मानकों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में ऐसे संस्थानों की जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में हुए हादसे के बाद प्रशासन सुरक्षा मानकों को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

