By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सीजी डॉयल-112 के तहत रायगढ़ को मिले 16 अत्याधुनिक ईआरव्ही वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सीजी डॉयल-112 के तहत रायगढ़ को मिले 16 अत्याधुनिक ईआरव्ही वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Shabdmail News
Last updated: May 20, 2026 1:55 pm
Shabdmail News
Published: May 20, 2026
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेनरेशन के तहत रायगढ़ को मिली है 16 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन

नई डॉयल-112 योजना में बड़ा विस्तार — पुलिस, मेडिकल और फायर सेवा के साथ अब आपदा प्रबंधन, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन व नेशनल हाईवे सेवाएं भी जुड़ी

पुलिस, स्वास्थ्य और आपदा सहायता अब एक क्लिक पर — डॉयल-112 सेवा विस्तार से पुलिस सहायता के साथ आमजन को मिलेगा लाभ

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश — “आधुनिक तकनीक और त्वरित रिस्पांस के साथ रायगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा को और मजबूत बना रही है

रोशन यादव  : शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

रायगढ़, 20 मई 2026 । सुरक्षा, सेवा और सुशासन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की ओर रायगढ़ जिले को डॉयल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) के तहत 16 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहनों की बड़ी सौगात मिली। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज पुराना पुलिस लाइन, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ डॉयल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) के तहत जिले को प्राप्त 16 आधुनिक आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब रायगढ़वासियों को किसी भी आपात स्थिति में तेज, सुरक्षित और प्रभावी सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे सुरक्षा और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस सामुदायिक भवन, पुराना पुलिस लाइन रायगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के साथ महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, नेता प्रतिपक्ष श्री सलीम नियारिया सहित जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत पश्चात एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी कि डायल-112 योजना का विस्तार कर जिले को 16 नए अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल प्राप्त हुए हैं, जो जिले के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि डायल-112 योजना 4 सितम्बर 2018 से राज्य के 16 जिलों में संचालित थी, जिसे अब छत्तीसगढ़ डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों तक विस्तारित किया गया है। इस परियोजना का लोकार्पण 18 मई 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा किया गया था।

एसएसपी ने बताया कि फेज-2 के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कुल 400 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल तैनात किए गए हैं, जिनमें से रायगढ़ जिले को 16 ERV वाहन आबंटित हुए हैं। इन आधुनिक वाहनों में PTZ कैमरा, डैश कैमरा, GPS डिवाइस, मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) और स्मार्ट मोबाइल फोन जैसे अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे घटनास्थल पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। इस एकीकृत व्यवस्था के माध्यम से पुलिस, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन तथा नेशनल हाईवे सेवाओं को आपातकालीन नंबर 112 से जोड़ा गया है, जिससे नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। संपूर्ण प्रणाली के संचालन हेतु रायपुर में अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर C4 स्थापित किया गया है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने इसे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक बताते हुए कहा कि कैबिनेट के बड़े निर्णयों का परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से पुलिस को कानून व्यवस्था बनाये रखने में मदद मिलेगी साथ ही पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने रायगढ़ पुलिस एवं प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा C.G. डॉयल-112 के आधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉयल-112 जिला नोडल अधिकारी एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आईआर अमित सिंह, डॉयल-112 जिला प्रभारी रेडियो सब इंस्पेक्टर श्री पुष्पेंद्र श्याम, डॉयल-112 आरक्षक एवं ईआरवी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश —

“रायगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग को लगातार मजबूत कर रही है। डॉयल-112 की नई व्यवस्था से आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया और अधिक तेज, प्रभावी एवं भरोसेमंद होगी, जिससे पुलिसिंग में मदद के साथ इसका लाभ आमजन को प्राप्त होगा”

पश्चिम बंगाल के राजपाल का बड़ा ऐक्शन आया सामने
ममता बैनर्जी का इस्तीफा न देने का फैसला बना चर्चा का विषय
ऑपरेशन आघात” के तहत छाल पुलिस की कार्रवाई , 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
छग के पीएमश्री स्कूल के शिक्षकों का आईआईटी भिलाई में प्रशिक्षण संपन्न
प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन योजना के तहत आईआईटी पटना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
मध्य प्रदेश

लाड़ली बहना योजना को लेकर नई अपडेट, महिलाओं को मिल सकती हैं अतिरिक्त सुविधाएं

Shabdmail News
Shabdmail News
May 16, 2026
ऑपरेशन आघात” के तहत छाल पुलिस की कार्रवाई , 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
ईवी के निर्माण और प्रचलन से जल जंगल और ज़मीन की समस्याएं और भी तेजी से सामने आयेंगी- सुबोध कुमार वर्मा
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री श्री परमार
सरकारी लोन और योजनाओं से युवा बनाए अपने करियर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सीजी डॉयल-112 के तहत रायगढ़ को मिले 16 अत्याधुनिक ईआरव्ही वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?