By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: धरमजयगढ़ पुलिस ने पढ़ाई को लेकर नाराज होकर घर से निकली थी नाबालिग, दादर (मुंबई) से खोजकर परिजनों को सौंपा
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
सनसनी

धरमजयगढ़ पुलिस ने पढ़ाई को लेकर नाराज होकर घर से निकली थी नाबालिग, दादर (मुंबई) से खोजकर परिजनों को सौंपा

Shabdmail News
Last updated: June 8, 2026 4:10 pm
Shabdmail News
Published: June 8, 2026
Share
SHARE

रोशन यादव – शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

“अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिकाओं की खोज में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, राजस्थान के डिडवाना और दादर- मुंबई से लापता बालिका सकुशल दस्तयाब

धरमजयगढ़ पुलिस ने पढ़ाई को लेकर नाराज होकर घर से निकली थी नाबालिग, दादर (मुंबई) से खोजकर परिजनों को सौंपा

कोतरारोड़ पुलिस टीम ने वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को राजस्थान से किया बरामद

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद बहला-फुसलाकर ले गया था राजस्थान, नाबालिग से किया विवाह और शारीरिक शोषण

लापता बच्चों और महिलाओं की त्वरित खोजबीन कर उनकी सुरक्षित बरामदगी रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है – एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

8 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों एवं लापता बालक-बालिकाओं की त्वरित खोजबीन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत थाना धरमजयगढ़ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए लापता हुई 17 वर्षीय बालिका को महाराष्ट्र के मुंबई शहर से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया है। वहीं थाना कोतरारोड़ क्षेत्र से वर्ष 2022 में लापता हुई नाबालिग बालिका को राजस्थान के जिला डिडवाना से दस्तयाब किया गया है। मामले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, विवाह करने और शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पढ़ाई को लेकर डांट-फटकार के बाद घर से चली गई थी बालिका

दिनांक 24 मई 2026 को थाना धरमजयगढ़ में एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री 24 मई की रात करीब 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश किए जाने के बावजूद बालिका का पता नहीं चलने पर थाना धरमजयगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 137(2) BNS दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू की गई।

थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा बालिका के परिजनों, सहेलियों एवं अन्य परिचितों से पूछताछ कर लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बालिका मुंबई में है। जानकारी मिलते ही एएसआई मंजू मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मुंबई रवाना की गई। टीम द्वारा दादर क्षेत्र में लगातार खोजबीन कर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।

पूछताछ में बालिका ने बताया कि पढ़ाई को लेकर घरवालों द्वारा डांटने-फटकारने से वह नाराज होकर घर छोड़कर निकल गई थी। वह ट्रेन से रायपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान ट्रेन में एक ट्रांसजेंडर से उसकी मुलाकात हुई, जो कोलकाता से मुंबई जा रही थी। उसके साथ वह मुंबई पहुंच गई और दादर क्षेत्र में रहने लगी। बाद में रायगढ़ पुलिस टीम द्वारा संपर्क कर उसे सुरक्षित वापस लाया गया।

बालिका को रायगढ़ लाकर उसकी काउंसलिंग की गई तथा सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। उसे समझाइश दी गई कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ जाने से बचें और किसी भी समस्या की स्थिति में परिवार या पुलिस से संपर्क करें। वहीं परिजनों को भी बालिका के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने तथा अनावश्यक डांट-फटकार से बचने की सलाह दी गई। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के सुपरविजन में गुम बालिका की पतासाजी और सकुशल दस्तयाबी में निरीक्षक राजेश जांगडे थाना प्रभारी धरमजयगढ़, एएसआई मंजु मिश्रा, महिला आरक्षक सोनम उरांव और आरक्षक विजयनंद राठिया की अहम भूमिका रही है

ट्रांसफार्मर-मोटर चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
दिल्ली में शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बड़ा प्रदर्शन: हजारों छात्रों का संसद मार्च, परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग
छिबरामऊ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 4 कोचिंग सेंटर सील, लाइब्रेरी पर भी लगा ताला
रांची से आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश : 7 लोग थे सवार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

असम विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर की रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का घुसपैठियों पर आक्रामक भाषण

Shabdmail News
Shabdmail News
April 8, 2026
ईवी के निर्माण और प्रचलन से जल जंगल और ज़मीन की समस्याएं और भी तेजी से सामने आयेंगी- सुबोध कुमार वर्मा
रायगढ़ जिले को मिले 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षक, एसएसपी दिए जनसेवा और अनुशासन की सीख
डिग्री नहीं, फिर भी डॉक्टर बन बैठा! भेसबुड़ी में मेडिकल स्टोर पर मरीज भर्ती कर चढ़ाई जा रही बॉटल, ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ का आरोप
रहस्यमय परिस्थितियों में किशोरी की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: धरमजयगढ़ पुलिस ने पढ़ाई को लेकर नाराज होकर घर से निकली थी नाबालिग, दादर (मुंबई) से खोजकर परिजनों को सौंपा
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?