By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
सनसनी

ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Shabdmail News
Last updated: June 16, 2026 12:44 pm
Shabdmail News
Published: June 16, 2026
Share
SHARE

रोशन यादव शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर

16 जून, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कल दिनांक 14.06.2026 को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम नवीन कुंजारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री एवं परिवहन के उद्देश्य से लेकर आने वाला है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना लैलूंगा पुलिस टीम द्वारा कुंजारा कॉलेज के पास नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिये का एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर नवीन कुंजारा बस्ती की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह अन्यत्र भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रूपसिंह सिदार पिता स्वर्गीय बुढन साय सिदार, उम्र 65 वर्ष, निवासी नवीन कुंजारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) बताया।

संदेही की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.295 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 64,750 रुपये है, बरामद हुआ। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ को जप्ती पत्रक के अनुसार जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त गांजा बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखना बताया गया। आरोपी रूपसिंह सिदार के विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक बृज किशोर गिरी, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया एवं आरक्षक शशि भूषण उरांव की सराहनीय भूमिका रही

छिबरामऊ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 4 कोचिंग सेंटर सील, लाइब्रेरी पर भी लगा ताला
मौसम विभाग ने किया, हाई अलर्ट देश के अनेक राज्यों में गर्मी का सितम जारी
ईरान v/s अमेरिका के बीच फिर से बढ़ सकता है तनाव
लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग: सरकारी कार्यालयों में मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
ऑपरेशन क्लीन हंट में कोतवाली पुलिस ने मारपीट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेशसनसनी

झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी जांच टीम

Shabdmail News
Shabdmail News
June 21, 2026
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में फर्ज़ी शादी गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान
जीते राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी चुनौती होगी वहां के सिस्टम बदलना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों ने माना आभार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?