By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: गंदगी में बन रहे थे समोसे और एग करी, तीन किचन पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेशसनसनी

गंदगी में बन रहे थे समोसे और एग करी, तीन किचन पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा

Shabdmail News
Last updated: September 14, 2026 6:11 pm
Shabdmail News
Published: September 14, 2026
Share
SHARE

आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार

दो प्रतिष्ठानों में खाद्य कारोबार बंद, 650 खराब अंडे समेत बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री नष्ट
उत्तर प्रदेश।कानपुर नगर।जिलाधिकारी कानपुर नगर के आदेश पर शहर में गंदगी और अस्वच्छकर परिस्थितियों में खाद्य सामग्री तैयार करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को कार्रवाई की। सहायक आयुक्त (खाद्य )।। के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रेल बाजार क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों और 562 डी लाइट हाता स्थित शेरखान क्लाउड किचन का निरीक्षण किया। तीनों प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल 15 नमूने संग्रहित किए गए। गंभीर खामियां मिलने पर दो प्रतिष्ठानों में खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। वहीं 650 खराब अंडों के साथ एग करी, पैक्ड प्लेट और 418 तैयार समोसे नष्ट कराए गए।

फेथफुलगंज, रेल बाजार स्थित मेसर्स अंबर ट्रेडर्स एवं जनरल सप्लायर, 138 फेथफुलगंज के निरीक्षण में प्रतिष्ठान के मुख्य प्रवेश द्वार पर गली में सड़क किनारे ही समोसे बनते मिले। निर्माण स्थल का फर्श टूटा था और उसमें पानी भरा हुआ था। दीवारों की जगह लगी टिन पर धूल और चिकनाई की मोटी परत जमा थी। प्रदूषण की रोकथाम के लिए एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था भी नहीं मिली। निर्माण स्थल की हाइजीन की स्थिति अत्यधिक खराब पाई गई।

प्रतिष्ठान संचालक पेस्ट कंट्रोल और किचन की सफाई से संबंधित कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। खाद्य निर्माण में लगे व्यक्तियों के स्वास्थ्य संबंधी प्रमाणपत्र व दस्तावेज भी मौके पर नहीं मिले। खाद्य सामग्री तैयार करने वाले कर्मचारी ग्लव्स और हेड कवर पहने हुए नहीं थे। गुणवत्ता पर संदेह होने पर टीम ने खुला मैदा, पिसी लाल मिर्च, नमक, समोसा निर्माण के लिए तैयार सब्जी, सोयाबीन, खुला रिफाइंड ऑयल और तैयार समोसे के कुल सात नमूने संग्रहित किए। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अनुरूप नहीं मिलने पर खाद्य कारोबार स्थगित कर दिया गया। नमूने लेने के बाद अस्वच्छकर परिस्थितियों को देखते हुए बिक्री एवं मानव उपभोग के लिए रखे करीब 218 तैयार समोसे खाद्य कारोबारकर्ता से मौके पर ही नष्ट कराए गए।

टीम ने 562 डी लाइट हाता स्थित शेरखान क्लाउड किचन का भी निरीक्षण किया। यहां से पैक्ड अचार, आटा, तैयार चावल और एग करी के चार नमूने संग्रहित किए गए। किचन की अस्वच्छकर स्थिति को देखते हुए खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। खाद्य कारोबारकर्ता को निर्देश दिया गया कि प्रतिष्ठान की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कराने के बाद विभाग को सूचित करें और उसके बाद ही खाद्य कारोबार शुरू करें।

कार्रवाई के दौरान क्लाउड किचन में करीब 40 किलो एग करी, जिसकी अनुमानित कीमत 4,800 रुपये थी, नष्ट कराई गई। इसके अलावा करीब 6,500 रुपये कीमत के 650 खराब अंडे भी नष्ट कराए गए। अस्वच्छकर परिस्थितियों में तैयार एग करी और चावल की 250 पैक्ड प्लेट, जिनकी अनुमानित कीमत 12,500 रुपये थी, भी नष्ट कराई गईं।

रेल बाजार स्थित एसए इंटरप्राइजेज के किचन में भी गंदगी और अस्वच्छकर परिस्थितियां मिलीं। यहां से समोसा, मैदा, गरम मसाला और नमक के चार नमूने संग्रहित किए गए। मौके पर तैयार 200 समोसे, जिनकी अनुमानित कीमत दो हजार रुपये थी, नष्ट कराए गए। निरीक्षण में मिली कमियों के आधार पर प्रतिष्ठान को सुधार सूचना जारी करने की संस्तुति की गई।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा संजय प्रताप सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ उनके निर्माण और भंडारण स्थल पर स्वच्छता के मानकों का पालन करना अनिवार्य है। जहां गंभीर अस्वच्छकर परिस्थितियां मिली हैं, वहां खाद्य कारोबार बंद कराया गया है और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई है। खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

79 साल बाद भी नाव के सहारे जिंदगी!
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वांछित आरोपी, तमंचा और कारतूस बरामद
थमता नजर आ रहा है ईरान अमेरिका विवाद
नर्वदेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई सुपर डाक कावड़ यात्रा जय घोष से हुवा भक्तिमय माहौल
सिद्धनाथ मंदिर परिसर की साफ सफाईएवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

देशभर में बढ़ा भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी

Shabdmail News
Shabdmail News
May 18, 2026
हरिद्वार में सावन मेले के दौरान स्वच्छता अभियान तेज, ब्रांड एम्बेसडर सोनिया जी ने श्रद्धालुओं से की सहयोग की अपील
प्रधानमंत्री के बड़े ऐलान : विकास योजनाओं को लेकर देशभर में तेज़ हुई गतिविधियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं और सुविधाओं की घोषणा
युवा कैसे बनाएं अपना करियर: सही दिशा, सही निर्णय और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: गंदगी में बन रहे थे समोसे और एग करी, तीन किचन पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?