By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: बिल्हौर CHC में हीटवेव तैयारियों का सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

बिल्हौर CHC में हीटवेव तैयारियों का सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश

Shabdmail News
Last updated: May 3, 2026 12:29 pm
Shabdmail News
Published: May 3, 2026
Share
SHARE

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

बिल्हौर, कानपुर नगर। भीषण गर्मी और संभावित हीटवेव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में बिल्हौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अपर जिलाधिकारी महेश प्रकाश एवं उप जिलाधिकारी (SDM) मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद संसाधनों, चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने सबसे पहले ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष, पानी की व्यवस्था, कूलिंग सिस्टम, साफ-सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र राजपूत, फार्मासिस्ट विजेंद्र गुप्ता एवं डॉ. स्वाति कटियार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण में कुछ कमियां सामने आने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि हीटवेव जैसी आपदा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक दवाएं, ORS, ग्लूकोज, ठंडा पेयजल एवं प्राथमिक उपचार सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। साथ ही अस्पताल परिसर में छायादार स्थान, पंखे/कूलर एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।


निरीक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को हीटवेव से बचाव के प्रति जागरूक करें। ग्रामीणों को दिन के समय तेज धूप में बाहर न निकलने, सिर ढककर चलने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के व सूती कपड़े पहनने और लू लगने के लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह देने को कहा गया।
इसके अलावा यह भी निर्देशित किया गया कि यदि किसी व्यक्ति को लू लगने के लक्षण दिखाई दें, तो उसे तुरंत प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जाए। इस कार्य की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को सौंपी गई है, ताकि समय रहते मरीज को उपचार मिल सके।
अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि आपात स्थिति से निपटने के लिए कम से कम 10 बेड हमेशा आरक्षित और पूरी तरह तैयार रखें। इसके साथ ही डॉक्टरों और स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने, 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित रखने और मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने कहा कि हीटवेव से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि हीटवेव के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रहा जा सके।

वृंदावन में नाव पलटनें से 15 लोगों की मौत
हाईवे पर युवक की संदिग्ध मौत, परिवार बोला– हादसा नहीं साजिश
मेरठ की एक मस्जिद में बर्फी पर चिड़ा युद्ध
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महाराजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा सुरक्षा भरोसा
डिप्टी सीएम का सपा पर निशाना, महिला आरक्षण बिल पर राजनीति का आरोप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर गिरी गाज,

Shabdmail News
Shabdmail News
April 10, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2025 और 2026 के लिए निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों के बैंकों के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
बंगाल में हुए सम्पन्न मतदान 74 से 76 प्रतिशत तक रहा मतदान
प्रकृतिक आपदाओं और संकट के समय सरकार हमेशा साथ -मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: बिल्हौर CHC में हीटवेव तैयारियों का सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?