By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: समाधान दिवस में गूंजे जमीन, रिश्वत और अवैध कब्जे के मामले, एसडीएम ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

समाधान दिवस में गूंजे जमीन, रिश्वत और अवैध कब्जे के मामले, एसडीएम ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

Shabdmail News
Last updated: July 6, 2026 4:10 pm
Shabdmail News
Published: July 6, 2026
Share
SHARE

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

बिल्हौर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं का अंबार देखने को मिला। भूमि विवाद, विरासत, अवैध कब्जा, अवैध निर्माण तथा रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायतों ने अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। एसडीएम मनीष कुमार, नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश राजपूत एवं रंजीत यादव की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

फर्जी पत्नी बनकर विरासत दर्ज कराने का आरोप

कसिगवां गांव के एक फरियादी ने आरोप लगाया कि उसके अविवाहित दिवंगत भाई की फर्जी पत्नी बनकर एक महिला ने विरासत दर्ज करा ली। शिकायत के अनुसार न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद लगभग 0.21225 हेक्टेयर भूमि का अवैध रूप से विक्रय भी कर दिया गया। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

लेखपालों पर रिश्वत मांगने के आरोप

टकटौली निवासी बृजेश राठौर ने शिकायत में आरोप लगाया कि नाम संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद संबंधित लेखपाल ने कार्य करने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। वहीं काशीनाथ पुरवा निवासी देवानंद शुक्ला ने चम्पतपुर हल्के के लेखपाल पर विरासत दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांगने, अभद्र व्यवहार करने तथा शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप लगाया।

किसान की भूमि पर जबरन नाला खोदने की शिकायत

बेहटा गांव के किसान विजय ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधानपति ने जेसीबी मशीन से उनकी निजी कृषि भूमि पर जबरन नाला एवं रास्ता बनवा दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

बेदखल बेटे-बहू पर अवैध निर्माण का आरोप

शिवराजपुर निवासी बुजुर्ग रामबाबू कटियार ने शिकायत में बताया कि बेदखल किए जा चुके बेटे और बहू उनके मकान में जबरन निर्माण करा रहे हैं। साथ ही आरोप लगाया कि उसी पते का उपयोग कर सरकारी आवास योजना का लाभ भी प्राप्त कर लिया गया है।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम मनीष कुमार ने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बिल्हौर CHC में हीटवेव तैयारियों का सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश
गांव कीचड़ में डूबा, जिम्मेदार मौन! औरंगपुर सांभी की बदहाल तस्वीर उजागर
लापता पति के मोबाइल से आया फिरौती का मैसेज! पत्नी बोली—’₹5 हजार भेजो, तभी जिंदा देख पाओगे’
स्वच्छता और जलभराव रोकथाम से थमेगा संचारी रोगों का प्रसार
जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

विश्व कप में लियोनेल मेसी का नया रिकॉर्ड, 18 गोल के साथ बने इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर

Shabdmail News
Shabdmail News
June 23, 2026
ऑनलाइन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मी सम्मानित
विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग: सरकारी कार्यालयों में मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
मध्यप्रदेश की 12वीं टापर को सरकार देगी एक एक लाख रुपए का पुरस्कार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: समाधान दिवस में गूंजे जमीन, रिश्वत और अवैध कब्जे के मामले, एसडीएम ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?