राहुल शर्मा संवाददाता शब्द मेल अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ आई.टी.एम. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल एवं स्वस्थ संवाद की भावना को विकसित करना रहा। प्रतिभागियों ने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में शिक्षा, रोजगार, तकनीकी विकास, औद्योगिक प्रगति तथा युवा सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में संस्थान के सचिव श्री डिंकल अग्रवाल, निदेशक प्रो. डॉ. फारुख हुसैन, सहायक निदेशक श्री सुशील शर्मा, प्लेसमेंट ऑफिसर श्री नाजिश लईक़, प्रशासनिक अधिकारी श्री एस.पी. सिंह, , परीक्षा नियंत्रक श्री हैप्पी श्रीवास्तव, डॉ. किरन शर्मा, डॉ. बालकृष्ण वर्मा एवं डॉ. रेखा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए बधाई दी गई तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया

