जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी : शब्द मेल समाचार
मैनपुरी। जनपद के कुरावली क्षेत्र के खिरनी खुर्द गांव निवासी और वर्तमान में गाजियाबाद में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर तैनात श्री जगवीर सिंह चौहान को उनकी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
जगवीर सिंह चौहान की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से मैनपुरी और कुरावली क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के लिए किए गए कार्यों की सराहना की जा रही है।
खास बात यह है कि उनके पिता मुलायम सिंह चौहान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं, जिन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ऐसे परिवार से आने वाले जगवीर सिंह चौहान का राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा जाना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
जगवीर सिंह चौहान जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
देशसेवा की विरासत को आगे बढ़ा रहा मैनपुरी का यह परिवार—वाकई गर्व का विषय है।

