गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर
काकादेव थाना क्षेत्र से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी को न्यायालय भेजा गया
बिल्हौर/चौबेपुर, 5 अगस्त।
कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौबेपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने काकादेव थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एवं अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के मार्गदर्शन में चौबेपुर थाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बंदी माता अंडरपास के पास से एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आफिक पुत्र रहीश खां, निवासी ग्राम दरियागंज, थाना चौबेपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से काकादेव थाना क्षेत्र से चोरी हुई काले रंग की मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर MBLHAW013KHK20037) बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में चौबेपुर थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस सफलता को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चौबेपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई माना जा रहा है।

