गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर
शिवराजपुर, कानपुर नगर।
पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवराजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थाना शिवराजपुर के प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जगबहादुर पटेल एवं आरक्षी 990 निखिल दिवाकर की टीम ने बुधवार को मु0अ0सं0 168/2026, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित आरोपी अनय पुत्र देवेशंकर (24 वर्ष) तथा आशीष पुत्र रामकिशोर (21 वर्ष) निवासी ग्राम तोड़कापुर, थाना शिवराजपुर, कानपुर नगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

