आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी: शब्द मेल समाचार
श्रावण के दूसरे सोमवार समाजसेवी रवि बाजपेई ने कराया विशाल भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
कानपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को रतनपुर झंडा चौराहा स्थित पीपलेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। समाजसेवी रवि बाजपेई की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी रवि बाजपेई ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों के सहयोग से आगे भी सेवा के ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी भावना के साथ समाजसेवा के कार्य जारी रहेंगे।
भंडारे में गुड्डू सिंह, रामू शुक्ला, नागेंद्र सिंह, शोभित दीक्षित, शिवम तिवारी, अनुज मिश्रा, देवेंद्र त्रिपाठी, नीलकमल सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्यजन व श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आयोजन को भव्य रूप दिया।

