गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर
बिल्हौर। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्हौर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 पेटी देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश एवं डीसीपी पश्चिम के पर्यवेक्षण में एसीपी बिल्हौर के कुशल निर्देशन में थाना बिल्हौर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मैनपुरी-इटावा क्षेत्र से जुड़े आरोपी वीरेंद्र उर्फ रैदास पुत्र स्व. श्रीकृष्ण निवासी मोहम्मदपुर देवहा, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर, को मानीमऊ चौकी क्षेत्र में मकनपुर रोड तिराहा पेट्रोल पंप के आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 17 पेटी देशी शराब, ब्रांड मास्टर मसाला, नाजायज बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। बरामदगी के आधार पर थाना बिल्हौर में मु.अ.सं. 231/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कपिल कुमार एवं कांस्टेबल 2893 यशपाल सिंह शामिल रहे।

