गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर
बिल्हौर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिल्हौर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाना बिल्हौर पुलिस के अनुसार पुलिस आयुक्त कानपुर नगर एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 230/2026, धारा 87, 137(2), 74, 351(3) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त राज गौतम उर्फ राजा पुत्र हरीशचन्द्र निवासी ग्राम सुभानपुर, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

