By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: जटपुरा में गूंजी PDA की हुंकार, एकजुटता से बदलाव का संकल्प
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

जटपुरा में गूंजी PDA की हुंकार, एकजुटता से बदलाव का संकल्प

Shabdmail News
Last updated: September 13, 2026 1:23 pm
Shabdmail News
Published: September 13, 2026
Share
SHARE

जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार

तेज प्रताप यादव ने कहा—पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता से मिलेगी प्रदेश को नई दिशा

मैनपुरी। विधानसभा क्षेत्र भोगांव के अंतर्गत ग्राम जटपुरा में शुक्रवार को विशाल PDA जनपंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। जनसभा के दौरान PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता, क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करहल विधायक एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरचन्दपुर, रायबरेली के विधायक राहुल लोधी तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य मौजूद रहे। किशनी विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया ने भी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहभागिता की।

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक एवं संयोजक रश्मि राजपूत ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। जनपंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि PDA समाज की एकजुटता ही प्रदेश और देश को नई तथा सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने और विकास के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

विधायक राहुल लोधी और सपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने भी जनसमुदाय को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए जनसंवाद आवश्यक है तथा PDA समाज की भागीदारी को मजबूत करना समय की जरूरत है।

आयोजक रश्मि राजपूत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, अभिलाख सिंह राजपूत, कमल वर्मा, राजू लोधी, सतेंद्र पाल, पूर्व एमएलसी अवधेश यादव, एडवोकेट देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, केपी सिंह यादव, सुखबीर सिंह यादव, राम नारायण बाथम, हरपाल सिंह यादव, उपदेश यादव, प्रेम विलास यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शिकोहाबाद में रेल कोच में भीषण आ

8 महीने की गर्भवती महिला के पेट पर लातें! मैनपुरी में दबंगई का सनसनीखेज आरोप, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक का हुआ आयोजन
फर्जी बिलों से सरकारी धन के गबन का खुलासा: बीडीओ निलंबित, कई विकास कार्यों की जांच तेज
मैनपुरी के लाल DSP जगवीर चौहान राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित
बकोठी–बेर्राखानपुर मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’, सड़क नहीं तालाब… हर दिन हादसे, जिम्मेदार बेखबर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
सनसनी

लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग: सरकारी कार्यालयों में मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Shabdmail News
Shabdmail News
July 20, 2026
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: IMD की चेतावनी, अगले कुछ दिन रहेंगे बेहद अहम
करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, घर में पंखे का प्लग निकालते समय हुआ हादसा
देवास जिले के कन्नौद में पंडित केशव चौबे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
SRH vs RCB: रनों की बारिश, सोशल मीडिया पर तूफान और प्लेऑफ की नई कहानी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: जटपुरा में गूंजी PDA की हुंकार, एकजुटता से बदलाव का संकल्प
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?