By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: 15 दिन बाद सकुशल मिली नाबालिग किशोरी, आरोपी युवक गिरफ्तार; पॉक्सो समेत गंभीर धाराएं बढ़ेंगी
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

15 दिन बाद सकुशल मिली नाबालिग किशोरी, आरोपी युवक गिरफ्तार; पॉक्सो समेत गंभीर धाराएं बढ़ेंगी

Shabdmail News
Last updated: July 31, 2026 4:04 pm
Shabdmail News
Published: July 31, 2026
Share
SHARE

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

शिवराजपुर। थाना क्षेत्र से 15 दिन पहले लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 17 वर्षीय भांजी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई और सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार अभियान चलाया गया।

करीब 15 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी आरोपी पारस पुत्र रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण और अन्य विधिक औपचारिकताएं पूरी कर उसे परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम तथा दुष्कर्म की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

अखिलेश यादव ने टिकट के दावेदारों को दिया बड़ा टास्क, 1 से 15 अगस्त के बीच समाज के सम्मेलन कराने होंगे!
बिल्हौर CHC में हीटवेव तैयारियों का सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश
बिल्हौर को मिलेगी विकास की नई पहचान, आधुनिक बस अड्डा निर्माण की तैयारी तेज
देशी शराब ठेके के पास चापड़-बड़ा चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
जानलेवा हमले के बाद बढ़ी दहशत: समझौते का दबाव, पीड़ित परिवार को मिल रहीं धमकियां
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

ईद की छुट्टी के कारण टली सेमेस्टर परीक्षा कल से, एलएलबी-बीएएलएलबी के बदले गए पेपर

Shabdmail News
Shabdmail News
May 30, 2026
भीमबेटका (Bhimbetka) भारत के सबसे महत्वपूर्ण प्रागैतिहासिक स्थल
26 जुलाई को मैनपुरी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट! स्टेडियम से हेलीपैड तक सुरक्षा का लिया गया जायजा
रौगांव में दबंगों का कहर: युवक पर चाकू से हमला, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
देशभर में मौसम के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर असर की आशंका, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: 15 दिन बाद सकुशल मिली नाबालिग किशोरी, आरोपी युवक गिरफ्तार; पॉक्सो समेत गंभीर धाराएं बढ़ेंगी
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?