By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: कानपुर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, सरगना समेत 3 शातिर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

कानपुर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, सरगना समेत 3 शातिर गिरफ्तार

Shabdmail News
Last updated: July 7, 2026 1:20 pm
Shabdmail News
Published: July 7, 2026
Share
SHARE

शादी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी का खेल, फेसबुक और मैट्रिमोनियल साइटों से तलाशते थे शिकार

आलोक अवस्थी : उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार

कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर की कल्याणपुर पुलिस, सर्विलांस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, सिम कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त “ऑनलाइन मैच पॉइंट” के नाम से फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। गिरोह फेसबुक और विभिन्न मैट्रिमोनियल वेबसाइटों से विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों के मोबाइल नंबर जुटाता था। इसके बाद इंटरनेट से महिलाओं की तस्वीरें डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल तैयार की जाती थीं और पीड़ितों से रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल एक्टिवेशन, प्रीमियम सदस्यता तथा मुलाकात तय कराने के नाम पर बैंक खातों और क्यूआर कोड के माध्यम से रकम वसूली जाती थी।

जांच में सामने आया कि ठग पहले मधुर बातचीत और झूठे आश्वासनों से पीड़ितों का विश्वास जीतते थे, फिर अलग-अलग बहानों से लगातार पैसे ऐंठते थे। रकम मिलने के बाद संपर्क तोड़कर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तार आरोपी

– विक्रम खूटे (26), निवासी खरवानी, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़), हाल पता जनता नगर, कानपुर।
– अनुराधा त्रिवेदी (25), निवासी आवास विकास-3, कल्याणपुर, कानपुर।
– प्रियंका (23), निवासी रामपाटी, बिल्हौर, हाल पता श्रीराम शादी कार्ड के पास, कल्याणपुर।

बरामदगी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 एंड्रॉयड मोबाइल, 16 की-पैड मोबाइल, 9 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 9 सीपीयू, 3 चेकबुक, फिंगर स्कैन मशीन, “ऑनलाइन मैच पॉइंट” की मुहर, 50 विजिटिंग कार्ड, 104 पुरानी सिम और 4 हजार रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, बैंक खातों और साइबर नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

इस कार्रवाई को थाना कल्याणपुर पुलिस, सर्विलांस सेल और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने इसे साइबर अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता बताया है।

किडनी कांड में बड़ा झटका: डॉ. दंपती समेत तीन की जमानत याचिका खारिज
साधु के भेष में था हैवान नशीला प्रसाद खिला कर लड़कियों से करता था हवस मथुरा पुलिस ने धर दबोचा
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
वृंदावन में नाव पलटनें से 15 लोगों की मौत
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

बंगाल में हुए सम्पन्न मतदान 74 से 76 प्रतिशत तक रहा मतदान

Shabdmail News
Shabdmail News
April 29, 2026
April 25, 2026
करही गोलीकांड का खुलासा, ‘ऑपरेशन हंट’ में 3 आरोपी गिरफ्तार
कमेंट ईमेल प्रिंट English मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: कानपुर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, सरगना समेत 3 शातिर गिरफ्तार
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?