जितेन्द्र सिंह जीतू
आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर आज एक रेलवे मेंटेनेंस कोच में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा कोच धू-धू कर जलने लगा, पटरी पर अफरातफरी मच गई।
मौके पर प्रशासन – सूचना मिलते ही थाना शिकोहाबाद पुलिस, फायर ब्रिगेड की पूरी टीम, रेलवे विभाग के कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग को फैलने से रोकने के लिए रेलवे के अन्य कोचों को अलग कर दिया गया।
फायर ब्रिगेड अधिकारी का बयान –
“फिरोजाबाद से फायर टेंडर मंगा लिए गए हैं। ये रेलवे मेंटेनेंस कोच है जिसमें कर्मचारी रहते हैं और ड्यूटी करते हैं। पूरा कोच बंद था और उसमें पूरी आग लगी हुई है, बुझाया जा रहा है। रेलवे के जो अन्य कोच हैं उनको अलग कर दिया गया है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, फैलने नहीं दिया जा रहा है, कोई जनहानि नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है, जल्दी आग पर काबू पा लिया जाएगा।”
मौके पर दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने का कार्य जारी है।

