By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर

Shabdmail News
Last updated: September 13, 2026 2:16 pm
Shabdmail News
Published: September 13, 2026
Share
SHARE

आईआईआईटी नया रायपुर और एआईआईएमएस रायपुर पहुंचे पीएम श्री कोड़ातराई के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी

खीरसागर पटेल शब्द मेल न्यूज़ छत्तीसगढ़

रायगढ़, 11 सितम्बर 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी की पहल एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में रायगढ़ के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों से परिचित कराने और भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ातराई, विकासखंड पुसौर के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने आईआईआईटी नया रायपुर एवं एआईआईएमएस रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, आधुनिक सुविधाओं तथा विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। आईआईआईटी नया रायपुर में विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की संभावनाओं को समझा। वहीं एआईआईएमएस रायपुर में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मेडिकल क्षेत्र में करियर के अवसरों की जानकारी ली।
प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों का प्रत्यक्ष अनुभव विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा। इससे उन्हें स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के विकल्पों को समझने, अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए प्रेरणा मिली। शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू एवं जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन, जिला शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा रायगढ़ द्वारा विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की पढ़ाई से आगे बढ़कर वास्तविक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक वातावरण से परिचित कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों से विद्यार्थियों को अपने करियर को लेकर बेहतर समझ विकसित करने का अवसर मिल रहा है। भ्रमण को सफल बनाने में पीएम श्री कोड़ातराई के प्राचार्य श्री अजय सिन्हा सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों के साथ व्याख्याता श्री खेमराम चौधरी, श्री दीपेश नायक, श्रीमती अपराजिता पटनायक एवं श्रीमती सुमन दास ने रहकर उनका मार्गदर्शन किया।

जीते राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी चुनौती होगी वहां के सिस्टम बदलना
वैशाली में 75 दिवसीय विशेष अनीमिया मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ
एल-नीनो का असर: क्या इस बार कमजोर पड़ेगा मानसून? किसानों और जल संसाधनों पर मंडरा रहा संकट
दिल्ली में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, संसद के बाहर विपक्ष का विरोध
शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगनी चाहिए- सुबोध कुमार वर्मा 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ बिल्हौर में सपा का प्रदर्शन, चुनावी तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Shabdmail News
Shabdmail News
May 18, 2026
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री श्री परमार
युवाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अभियान है शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: राज्यमंत्री श्रीमती गौर
किसानों ने पींजरी पैंठ पर देखा वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन केंचुआ खाद फसलों के लिए अमृत के समान : चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो
थमता नजर आ रहा है ईरान अमेरिका विवाद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?