By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: स्वच्छता और जलभराव रोकथाम से थमेगा संचारी रोगों का प्रसार
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

स्वच्छता और जलभराव रोकथाम से थमेगा संचारी रोगों का प्रसार

Shabdmail News
Last updated: October 2, 2026 6:30 am
Shabdmail News
Published: October 2, 2026
Share
SHARE

आलोअवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शक ब्द मेल समाचार

उत्तर प्रदेश।कानपुर नगर। रामादेवी स्थित मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर से बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम की शपथ भी दिलाई।

जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता, जागरूकता और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। लोगों को अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही कहीं भी पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। बुखार या संचारी रोग से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतते हुए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर निःशुल्क जांच और उपचार कराने की अपील की।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ संबंधित विभागों की टीमें लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम तथा रोगों की समय से पहचान और उपचार पर विशेष जोर दिया जाएगा।

डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अभियान के शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्चा वितरण कक्ष, ओपीडी, मरीज प्रबंधन व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, जांच केंद्र और लैब का जायजा लिया। अधिकारियों से प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और उनके उपचार की व्यवस्था की जानकारी भी ली।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को आवश्यक जांच समय से उपलब्ध हो और जांच रिपोर्ट के आधार पर उपचार शुरू करने में किसी तरह की अनावश्यक देरी न हो।

उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थागत कमियों और संसाधनों की कमी को तत्काल चिन्हित कर अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित मूल्यांकन कर कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर लागू करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार मिलना चाहिए। चिकित्सक और संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो तथा उन्हें आवश्यक जांच, दवा और उपचार समय से उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।

बिल्हौर की परिवहन व्यवस्था बदलेगी: अरौल सैटेलाइट बस स्टेशन का कायाकल्प, नया बस अड्डा और कस्बों में रुकेगी रोडवेज बसें
किडनी कांड में बड़ा झटका: डॉ. दंपती समेत तीन की जमानत याचिका खारिज
मैनपुरी में 3 महीने में चमकेंगे मंदिर और घंटाघर,डीएम सख्तः- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सौंदर्याकरण से कोई समझौता…
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण
एनएचएआई के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान, हादसों का खतरा कम करने की कवायद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेशसनसनी

ओमनी वैन को बचाने में अनियंत्रित हुई डायल-112 की स्कार्पियो, धान के खेत में गिरी

Shabdmail News
Shabdmail News
September 20, 2026
छग के पीएमश्री स्कूल के शिक्षकों का आईआईटी भिलाई में प्रशिक्षण संपन्न
सरकारी बम्पर भर्तियां पूरे भारत में
शिवराजपुर में गैस एजेंसी की मनमानी पर हंगामा
भारत का AI मिशन: दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी AI शक्ति बनने की ओर बढ़ता भारत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: स्वच्छता और जलभराव रोकथाम से थमेगा संचारी रोगों का प्रसार
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?