जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार
गाजियाबाद (लोनी) : लोनी एवं मुरादनगर के पाइपलाइन रोड कावड़ मार्ग का पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने निरीक्षण किया। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेकिंग व्यवस्था रूट डायवर्जन और यातायात प्रबंधन का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पुलिस पूरी सतर्कता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन कर रही है। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य एवं थाना प्रभारी लोनी बॉर्डर मुकेश सोलंकी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

