By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वांछित आरोपी, तमंचा और कारतूस बरामद
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorizedसनसनी

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वांछित आरोपी, तमंचा और कारतूस बरामद

Shabdmail News
Last updated: September 6, 2026 5:00 pm
Shabdmail News
Published: September 6, 2026
Share
SHARE

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

अरौल/कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है।

थाना अरौल क्षेत्र की मकनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विशाल कुमार शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकनपुर चौराहे से करीब 250 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकुमार पुत्र लालजीत, निवासी ग्राम करनपुर, थाना कोतवाली, जनपद कन्नौज, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना अरौल में मु0अ0सं0 177/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध थाना अरौल में पूर्व से अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मकनपुर चौकी प्रभारी उ0नि0 विशाल कुमार शर्मा, उ0नि0 चंद्र यादव, उ0नि0 दीपक कुमार तथा कांस्टेबल देवेश कुमार शामिल रहे।

थाना प्रभारी अरौल विनय तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पेट्रोल डीजल के दाम बढने के फिर आसार नजर रहे।
लोकसभा में नया एंटी-पेपर लीक कानून गरमाया, सरकार और विपक्ष आमने-सामने
आईपीएल 2026 में खेले गए बेहद चर्चित मुकाबले GT vs SRH ने क्रिकेट प्रेमियों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत डेयरी, होटल और बेकरी की सघन जांच
भारत-फ्रांस तकनीकी साझेदारी को नई उड़ान: ‘भारत इनोवेट्स 2026’ से गहरे होंगे नवाचार के रिश्ते
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

मिडल-ईस्ट जंग की आड़ में LPG गैस की कालाबाजारी

Shabdmail News
Shabdmail News
April 20, 2026
ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब पर घरघोड़ा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा
कानपुर से सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन ने शुरू किया जातिगत जनगणना सदस्यता अभियान
जीआरपी इंदौर ने अंतर्राज्यीय शातिर चोर को किया गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वांछित आरोपी, तमंचा और कारतूस बरामद
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?