आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार
उत्तर प्रदेश।कानपुर नगर,।कानपुर
सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आज कानपुर से जातिगत जनगणना सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित करते हुए पूरे भारत में जातिगत जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सदस्यता अभियान के माध्यम से सामाजिक एकता को सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद शर्मा, विजय विश्वकर्मा, राघवेंद्र शर्मा, राजा हिमाचल शर्मा, अभय शर्मा, पवन विश्वकर्मा, सोमिल दत्त शर्मा, अभय विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, राघवेंद्र पांचाल, रमेश पांचाल, सुरेश विश्वकर्मा, रामवतार विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, गंगाराम विश्वकर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का उनके सहयोग और सक्रिय सहभागिता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी के सहयोग से पूरे भारत में जातिगत जनगणना एवं सदस्यता अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा तथा समाज में संगठन, एकता और जागरूकता को नई दिशा प्राप्त होगी।

