By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: मल्का पावर परियोजना विवाद पहुंचा कानूनी दहलीज तक, शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर!
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

मल्का पावर परियोजना विवाद पहुंचा कानूनी दहलीज तक, शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर!

Shabdmail News
Last updated: July 4, 2026 3:26 am
Shabdmail News
Published: July 4, 2026
Share
SHARE

रोशन यादव शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़। बहुप्रतीक्षित मल्का जल विद्युत परियोजना से जुड़ा विवाद अब नए चरण में प्रवेश कर गया है। परियोजना संचालन से संबंधित शिकायतों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच थाना धरमजयगढ़ पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद एक व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 एवं 115 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, धनवाड़ा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से थाना धरमजयगढ़ में एक विस्तृत शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में कंपनी प्रबंधन ने आरोप लगाया था कि परियोजना से पूर्व में जुड़े रहे एक व्यक्ति द्वारा कंपनी की गतिविधियों को प्रभावित करने, अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर दबाव बनाने तथा परियोजना कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है।

और वहीं पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के बाद दोनों पक्षों को सुनते हुए तथ्यों और दस्तावेजों की जांच की। जांच प्रक्रिया के दौरान संबंधित व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए गए। वहीं प्रारंभिक जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता प्रथम सूचना रिपोर्ट में कंपनी के एजीएम विवेक सिंह ने उल्लेख किया है कि रोहित राज श्रीवास्तव पूर्व में कंपनी से जुड़े लाइजनिंग कार्यों का दायित्व संभालते थे। कंपनी का दावा है कि वर्ष 2025 में उनकी कार्यशैली एवं व्यवहार से उत्पन्न परिस्थितियों के चलते उन्हें कार्य से पृथक कर दिया गया था। इसके बाद से संबंधित व्यक्ति द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के माध्यम से आरटीआई आवेदन लगाकर कंपनी और कई शासकीय विभागों की कार्यप्रणाली को प्रभावित करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को कथित रूप से मानसिक दबाव में रखा जा रहा था तथा ग्रामीणों को भड़काकर विरोध का माहौल निर्मित करने की कोशिश की जा रही थी। कंपनी का दावा है कि यदि ऐसी गतिविधियां जारी रहती हैं तो परियोजना के संचालन और निवेश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है।

इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले ने और अधिक गंभीर रूप ले लिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि विवेचना अभी जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, मल्का पावर परियोजना से जुड़ा यह विवाद क्षेत्र का प्रमुख चर्चा विषय बना हुआ है। अब सभी की निगाहें पुलिस एफआईआर के बाद आगामी कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं, जिससे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी

लैलूंगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल! CMC Vellore से हासिल की PGDFM डिग्री, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ताकत
इंडोनेशिया दौरे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित, रक्षा और UPI सहयोग पर बने नए समझौते”
4 मई को खुलेगा भाग्य का ताला बंगाल के चुनाव परिणाम
ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को देशभर में श्रद्धांजलि: वीर बलिदान को राष्ट्र का नमन
गुजरात और दमन को मिली विकास की नई उड़ान: प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग ₹22,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ में 1033 की सुविधाओं में किया विस्तार

Shabdmail News
Shabdmail News
May 27, 2026
अरौल में बलेनो-ई रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2025 और 2026 के लिए निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों के बैंकों के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
देशी शराब ठेके के पास चापड़-बड़ा चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
तेज रफ्तार का कहर: मिनी ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: मल्का पावर परियोजना विवाद पहुंचा कानूनी दहलीज तक, शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर!
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?