By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
मध्य प्रदेश

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन

Shabdmail News
Last updated: July 23, 2026 4:35 pm
Shabdmail News
Published: July 23, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के सातवें दिवस मध्यप्रदेश पुलिस ने जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, औद्योगिक इकाइयों, धार्मिक स्थलों, हाट-बाजारों, बस स्टैंडों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया। अभियान के अंतर्गत चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिताओं, नुक्कड़ नाटकों, मानव श्रृंखलाओं, जागरूकता रैलियों, जनसंवाद, शपथ ग्रहण, डिजिटल प्रचार तथा सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।

अभियान के सातवें दिन इंदौर कमिश्नरेट में एक साथ 03 जागरूकता रथ, 25 एलईडी स्क्रीन एवं 60  बड़े बिलबोर्ड  के माध्यम से निरंतर नशामुक्ति संदेश प्रसारित किए गए। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पेंटिंग, स्लोगन , रंगोली,  कविता, निबंध एवं ओपन माइक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों, चौराहों , बस्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों से संवाद कर नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। सोशल मीडिया रील्स, पॉडकास्ट तथा मोहल्ला समितियों की बैठकों के माध्यम से अभियान को डिजिटल और सामुदायिक दोनों स्तरों पर प्रभावी बनाया गया।

खंडवा जिले में पुलिस द्वारा 28  विभिन्न स्थानों  पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में संयुक्त बाइक रैली निकालकर नागरिकों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया। स्कूलों, छात्रावासों , महाविद्यालयों,  ग्राम पंचायतों , बस स्टैंडों तथा ओंकारेश्वर सहित अनेक स्थानों पर जनसंवाद आयोजित हुए।

खरगोन पुलिस ने विद्यालयों में प्रतियोगिताओं के साथ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। डायल-112 वाहनों के माध्यम से ऑडियो जिंगल प्रसारित किए गए। नगर निगम की एलईडी स्क्रीन पर लगातार नशामुक्ति संदेश चलाए गए। व्यापारिक संगठनों, वाहन संघों, पत्रकारों , सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर समाज के प्रत्येक वर्ग को अभियान से जोड़ा गया। अस्पतालों, खदान क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अलीराजपुर जिले में स्थानीय आदिवासी संस्कृति को अभियान से जोड़ते हुए हाट-बाजारों में पारंपरिक वेशभूषा एवं स्थानीय बोली में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए।

अनूपपुर जिले में विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिताएं, जागरूकता रैलियां तथा सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन द्वारा एक बेहद अनूठी पहल करते हुए भैरूगढ़ स्थित सेन्ट्रल जेल में जाकर 300 कैदियों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई और उन्हें अपराध व नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया गया।

आरएपीटीसी (RAPTC) इंदौर रामकृष्ण मिशन स्कूल और शास. महारानी लक्ष्मी बाई कन्या पी.जी. महाविद्यालय में पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को मेडल पहनाकर व सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया।

अन्य जिलों में भी व्यापक गतिविधियाँ

आगर-मालवा, अशोकनगर, उमरिया, कटनी, विदिशा, इंदौर ग्रामीण सहित प्रदेश के अनेक जिलों में विद्यालयों, ग्राम सभाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, छात्रावासों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों, अभिभावकों, युवाओं,  महिलाओं एवं ग्रामीण नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रत्येक जिले में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप नवाचार अपनाते हुए अभियान को प्रभावी बनाया।

मध्यप्रदेश पुलिस का “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान केवल कानून प्रवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को नशे के विरुद्ध संगठित करने का एक व्यापक जनआंदोलन बनता जा रहा है। मध्‍यप्रदेश पुलिस का उद्देश्य है कि युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित मध्यप्रदेश का निर्माण किया जाए। आगामी दिनों में भी प्रदेशभर में ऐसे ही व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु
लाड़ली बहना योजना को लेकर नई अपडेट, महिलाओं को मिल सकती हैं अतिरिक्त सुविधाएं
राज्यसभा में भाजपा की मजबूती: मध्य प्रदेश से तीनों सीटों पर जीत ने बढ़ाया राजनीतिक प्रभाव
प्रधानमंत्री सड़क योजना ने गांवों को जोड़ा शहरों से : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों ने माना आभार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजनों के लिए नौकरी का बड़ा मौका: 6 और 10 अगस्त को रोजगार मेला, कंपनियों में इंटरव्यू से मिलेगा रोजगार

Shabdmail News
Shabdmail News
August 5, 2026
नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा से गूंजा बकोठी गांव, भव्य शोभायात्रा एवं विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
होटलों के जरिए चल रहे शोषण रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत कई पर शिकंजा कसने की तैयारी
पत्रकार महेंद्र चौबे सोनी मैरिज गार्डन कन्नौद में भव्य वैवाहिक समारोह संपन्न, नवदंपति को मिला शुभाशीष
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री श्रीमती गौर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?