विवेक कुमार शब्द मिल समाचार ककवन कानपुर नगर
ककवन रायपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ प्रथम दिन का शुभारंभ किया गया.
कथावाचक आचार्य सुधीर जी पांडे श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद से शुभारंभ की गई पितृ पक्ष में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते है हुए बताया गया कि पितरों की शांति के लिए श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से कल्याण होता है पितृपक्ष में श्रीमद् भागवत कथा निश्चित ही पितृलोक में निवासित हमारे पितरों के कल्याण के लिए उनकी मुक्ति के साधन के लिए श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से उनकी मुक्त सहज़ हो जाती है और हमारे पितृ हमें ऐसा आशीर्वाद देते हैं कि परिवार धन-धन से परिपूर्ण रहे और किसी प्रकार की कोई बाधा ना आए विशाल कलश यात्रा के माध्यम से गांव के विभिन्न मंदिरों में अनुमति लेते हुए नदी घाट तक गई
शाम 5:00 बजे से और 7:00 तक भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा के माध्यम से जीवन जीने के सरल कम को आचार्य जी द्वारा बिधवत बताया गया
और यह कथा 1 तारीख से 9 तारीख तक निरंतर चलेगी मुख्य यजमान के रूप में कथाअयोजक बृजनंदन सिंह सेंगर और उनकी धर्मपत्नीपुष्पा अर्जुन सिंह. मोहन सिंह रितिक सिंह युवराज सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

