By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: गेहूँ उपार्जन में कोई भी लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
मध्य प्रदेश

गेहूँ उपार्जन में कोई भी लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Shabdmail News
Last updated: May 6, 2026 1:25 pm
Shabdmail News
Published: May 6, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में गेहूँ उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर स्पष्ट किया कि गेहूँ उपार्जन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा उपार्जन के लिये की गई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने आज उज्जैन में सेवा सहकारी संस्था दताना और सुरजनवासा के ग्राम मानपुरा स्थित उपार्जन केंद्र एग्रो स्टील साइलो पर गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपार्जन केन्द्र पर मौजूद किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में पड़ताल भी की। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में आवश्यकतानुसार गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि में वृद्धि भी की जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार गेहूं, चना, मसूर की लगातार खरीदी कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उपार्जन प्रक्रिया पारदर्शिता और सुगमता से संचालित करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिये पीने के पानी की व्यवस्था, बैठने के लिए छाया की व्यवस्था की गई है। जिलों में कंट्रोल रूम भी स्थापित किये गये हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरीक्षण के दौरान तौल व्यवस्था, भंडारण, भुगतान प्रक्रिया और उपार्जन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, किसानों की उपज की तौल पारदर्शिता से हो और उपार्जन का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके लिये अन्नदाता सबसे पहले है। गेहूँ उपार्जन के लिये सभी बेहतर इंतजाम के निर्देश जिलों के अधिकारियों को दिये गये हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपार्जन केन्द्रों पर कृषकों से संवाद किया। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़कर मंडी लाई गई उपज को देखा और किसान से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान भाइयों से कहा कि कोई भी समस्या आने पर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन सदैव आपके साथ हैं। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों की उपज का समय पर विक्रय हो और उसकी राशि उनके खातों में समय सीमा में हस्तांतरित हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से किसान भाइयों ने उपार्जन प्रक्रिया में तौल, बारदाने की उपलब्धता, भुगतान और परिवहन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। ग्राम दताना मताना निवासी किसान श्री अल्ताफ पटेल ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल अच्‍छी हुई है और सरकार के द्वारा की जा रही गेहूं खरीदी के बाद गेहूं के उपज की राशि भी व्यवस्थित रूप से मिल रही हैं। साथ ही बाजार में भी गेहूं के दाम उचित रूप से प्राप्त हो रहे हैं। कृषक श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा जो कार्य किसानों के हित में किए गए हैं उससे हमारी आय में वृद्धि हुई है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कृषक श्री पटेल से कहां कि आप किसान भाईयों के चेहरे की खुशी ही हमें सुकून देती हैं।

निरीक्षण के दौरान उज्‍जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सौलंकी और अन्‍य स्‍थानीय जन प्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजीपी श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अ‍धीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सारी दुनिया के मेहनतकशों के त्यौहार ” मज़दूर दिवस “
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (मध्यप्रदेश)
रास्ते में दम तोडती भोपाल निगम की बसें
किसानो के हितों के लिए दिए मुख्यमंत्री यादव ने आदेश –
बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का सम्मान।
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

उमेश पाल हत्याकांड के तीन साल: पत्नी जया पाल बोलीं—डरेंगे तो गीदड़ कहलाएंगे

Shabdmail News
Shabdmail News
February 25, 2026
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर गिरी गाज,
प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण
अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा के वार्षिक पुरस्कार
देवास पटाका फैक्ट्री में विस्फोट से भारी जान माल का नुकसान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: गेहूँ उपार्जन में कोई भी लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?