जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी : शब्द मेल समाचार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम रतनपुरबरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंग घर में घुस आए और जमकर मारपीट की।
पीड़िता अर्चना, जो करीब 8 माह की गर्भवती हैं, का आरोप है कि बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई और उनके पेट पर लातों से प्रहार कर जान से मारने का प्रयास किया गया।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने गैर-लाइसेंसी असलहा दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जिससे परिवार दहशत में है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नोट: यह जानकारी पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच के निष्कर्ष आने बाकी हैं।

