By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश

Shabdmail News
Last updated: June 5, 2026 2:35 am
Shabdmail News
Published: June 5, 2026
Share
SHARE

आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार
उत्तर प्रदेश।कानपुर ।माननीय कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास खंड बिधनू की ग्राम पंचायत नगवां में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

माननीय मंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय नगवां में स्थापित स्पेस लैब का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों में विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार के प्रति रुचि की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा और विज्ञान आधारित गतिविधियां बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गीता देवी पत्नी सुजीत तथा शिवानी पत्नी सुधीर की गोदभराई कराई गई। वहीं नैन्सी विश्वकर्मा और राधिका का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बालिका सुहानी का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

माननीय मंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को घरौनी, आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, मिनी किट तथा अन्य योजनाओं से संबंधित लाभ एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

माननीय मंत्री ने ग्राम प्रधान नगवां आशीष वाजपेयी को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने ग्राम पंचायत नगवां में 17.46 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देश्यीय पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने नव निर्मित पंचायत भवन परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अशोक के पौधे का रोपण भी किया। नव निर्मित भवन में 7 कक्ष, एक सभागार तथा महिला एवं पुरुषों के लिए दो-दो शौचालयों की व्यवस्था की गई है। पंचायत भवन के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आवेदन, खतौनी नकल, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) उपेंद्र पासवान,ग्राम प्रधान आशीष वाजपेयी, सीडीओ अभिनव जे जैन, डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी, सीएमओ हरिदत्त नेमी, एसडीएम नर्वल विवेक कुमार मिश्रा, पीडी डीआरडीए आलोक सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार, डीपीओ प्रीति सिन्हा, डीएसओ राकेश कुमार, पवन मिश्रा , लक्ष्मी शंकर बाजपेई , श्रवण कुशवाहा ,उपेंद्र , तेजप्रताप सिंह, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव ने टिकट के दावेदारों को दिया बड़ा टास्क, 1 से 15 अगस्त के बीच समाज के सम्मेलन कराने होंगे!
मैनपुरी में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 124 वाहनों के चालान
लेनदेन के विवाद में साले पर टूटा लाठी-डंडों का कहर, पिता गिरफ्तार
वृंदावन में नाव पलटनें से 15 लोगों की मौत
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

सीडीओ ने मकनपुर ग्राम पंचायत में किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं की प्रगति परखी

Shabdmail News
Shabdmail News
July 31, 2026
मैनपुरी के लाल DSP जगवीर चौहान राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित
अरौल में पुलिस का सख्त एक्शन, सघन वाहन चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप
मैनपुरी में केवल कागजों में सफल हो गया संचारी रोग अभियान
IPL 2026 की बड़ी खबरें: RCB ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, वैभव सूर्यवंशी बने सीजन के सबसे बड़े सितारे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?