जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार
इटावा। जैन समाज की होनहार बेटी कुमारी श्रुति जैन ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार, समाज और जनपद का नाम रोशन किया है। गुरुवार रात्रि दिल्ली से पूर्वा एक्सप्रेस द्वारा इटावा पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों एवं मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया गया।श्रुति के पिता अरविंद कुमार जैन जनरल स्टोर संचालित करते हैं। माता मोनिका जैन, भाई अविशांक जैन एवं भाभी गुंजन जैन सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। श्रुति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग, विश्वास और सहयोग को दिया।उन्होंने चाचा रविन्द्र जैन, आदर्श जैन तथा चाची सरिता जैन और रेखा जैन के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया। जैन समाज के लोगों ने श्रुति जैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जैन समाज के वरिष्ठजनों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने भी बंधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

