By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: कानपुर में उलझे रिश्ते: मां ने डीएम से लगाई गुहार, बेटी से मुक्ति की मांग
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

कानपुर में उलझे रिश्ते: मां ने डीएम से लगाई गुहार, बेटी से मुक्ति की मांग

Shabdmail News
Last updated: April 11, 2026 4:07 pm
Shabdmail News
Published: April 11, 2026
Share
SHARE

आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार

उत्तर प्रदेश।कानपुर नगर।बुजुर्गों के साथ उत्पीड़न की खबरें आमतौर पर बेटों या बहुओं से जुड़ी होती हैं, लेकिन कानपुर नगर के एक गांव में एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां एक वृद्ध मां अपनी ही बेटी से परेशान होकर जिलाधिकारी के जनतादर्शन कार्यक्रम में पहुंच गई और उससे घर खाली कराने की मांग की।

तहसील सदर के ग्राम दूल निवासी करीब 76 वर्षीय सरस्वती 9 अप्रैल को जनतादर्शन में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष पेश हुईं। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री प्रेमशान्ती उनके साथ आए दिन विवाद करती है और घर का माहौल अशांत बना रहता है। वृद्धा का आरोप है कि हाल ही में बेटी ने उन्हें ही घर से बाहर निकाल दिया, जिससे वे असहाय होकर प्रशासन की शरण में पहुंचीं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान नायब तहसीलदार सचेण्डी, थानाध्यक्ष, राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि मां-बेटी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरस्वती का कहना था कि वह शांति से जीवन बिताना चाहती हैं, लेकिन लगातार तनाव बना रहता है। वहीं प्रेमशान्ती ने सफाई देते हुए बताया कि वह ससुराल में प्रताड़ना के चलते अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही हैं। उन्होंने मां के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों से इनकार किया और कहा कि बेटी की शादी के बाद वह वापस ससुराल चली जाएंगी।

स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। काफी देर तक चली चर्चा के बाद स्थिति सामान्य हुई और अस्थायी सहमति बन गई। उपजिलाधिकारी ने दोनों के बीच सुलह कराते हुए क्षेत्रीय लेखपाल और चौकी प्रभारी को समय-समय पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

जनतादर्शन में पहुंची इस शिकायत ने जहां एक पारिवारिक विवाद को उजागर किया, वहीं यह भी स्पष्ट किया कि बदलते सामाजिक परिवेश में पारिवारिक रिश्तों की जटिलताएं कभी-कभी प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग करने लगती हैं। फिलहाल प्रशासन की पहल से मामला शांत हो गया है।

डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण
बिल्हौर में महिला से छेड़छाड़ का विरोध बना खूनी संघर्ष,
सिद्धनाथ मंदिर परिसर की साफ सफाईएवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
पश्चिम बंगाल में भी योगी का चला जादू : उमड़ा जनसैलाब
मेरठ की एक मस्जिद में बर्फी पर चिड़ा युद्ध
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
धर्म

कन्नौज: ‘कंबल वाले बाबा’ के रोग निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, ऋषि नगर में 22 से 28 अप्रैल तक चलेगा उपचार अभियान

Shabdmail News
Shabdmail News
April 22, 2026
मेरठ की एक मस्जिद में बर्फी पर चिड़ा युद्ध
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का अपने घर का सपना हुआ साकार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर गिरी गाज,
यातायात नियमों पर सख्ती: शहरभर में ट्रैफिक पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान, उल्लंघनकर्ताओं पर कार्रवाई तेज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: कानपुर में उलझे रिश्ते: मां ने डीएम से लगाई गुहार, बेटी से मुक्ति की मांग
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?