By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: डिप्टी सीएम का सपा पर निशाना, महिला आरक्षण बिल पर राजनीति का आरोप
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम का सपा पर निशाना, महिला आरक्षण बिल पर राजनीति का आरोप

Shabdmail News
Last updated: April 17, 2026 5:30 pm
Shabdmail News
Published: April 17, 2026
Share
SHARE

आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार

कानपुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को नवाबगंज स्थित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि महिला आरक्षण बिल संसद में पारित हो चुका है और यह देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तब महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सपा अब इस मुद्दे पर अनावश्यक राजनीति कर रही है।
कार्यक्रम में भाजपा सांसद अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं के हितों के मुद्दे पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है।
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ देश की करोड़ों महिलाएं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को उनका अधिकार मिल रहा है, लेकिन विपक्ष इसे भी मुद्दा बनाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, अधिवक्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। मंच से महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

एक बाइक को चोरी कर उसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे वारदात, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां
अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा के वार्षिक पुरस्कार
महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ बिल्हौर में सपा का प्रदर्शन, चुनावी तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित वारंटी गिरफ्तार*

Shabdmail News
Shabdmail News
May 13, 2026
रांची से आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश : 7 लोग थे सवार
कौशल प्रशिक्षण से बढ़ रहा बेटियों का आत्मविश्वास, आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे कदम
एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ में 1033 की सुविधाओं में किया विस्तार
ख़ामोश हो गई मधुर आवाज सदा के लिए।
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: डिप्टी सीएम का सपा पर निशाना, महिला आरक्षण बिल पर राजनीति का आरोप
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?